एजुकेशन

UPSSSC Excise Constable Result 2026: आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें किस शहर में होगी फिजिकल परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत (शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Image

आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत (शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत आबकारी सिपाही के कुल 820 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का PST और PET 7 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया लखनऊ जिले में आयोजित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की ओर से बाद में जारी किए जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
आयोगUPSSSC
पद का नामआबकारी सिपाही
विज्ञापन संख्या08-Exam/2026
कुल पद820
रिजल्ट की स्थितिजारी
PST/PET शुरू होने की तारीख7 दिसंबर 2026
फिजिकल टेस्ट का स्थानलखनऊ
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Important Announcement के नीचे '23/11/2026 विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/09 के अंतर्गत शारीरिक माप परीक्षण एवं शारी...' नाम के लिंक पर क्लिक करें। आगे की प्रक्रिया पूरी करें

यह रहा डायरेक्ट लिंक - Link

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें। साथ ही आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और PST/PET से जुड़े निर्देशों को नियमित रूप से चेक करते रहें। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने से पहले आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article