दुनिया

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई गोलीबारी

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में यहूदी म्युजिसम के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कैपिटल यहूदी म्यूजिसम के बाहर गोलीबारी के बाद 'एक्स' पर साझा किए गए एक पोस्ट में मौतों की पुष्टि की।

Image

अमेरिका में यहूदी म्युजियम के बाहर गोलीबारी

Photo : REUTERS

Firing in US: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजिसम के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कैपिटल यहूदी म्युजिसम के बाहर गोलीबारी के बाद 'एक्स' पर साझा किए गए एक पोस्ट में मौतों की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया जिसने 'फलस्तीन को आजाद करो' के नारे लगाए।

कहां हुई गोलीबारी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहूदी म्यूजियम, एफबीआई फील्ड कार्यालय और अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के पास मौजूद नॉर्थवेस्ट 3 और एफ स्ट्रीट के पास एक पुरुष और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है।

अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि वह पूर्व न्यायाधीश जीनिन पीरो के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पीरो वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी के पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने इस घटनाक्रम को यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य करार दिया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हमें विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्स कार्रवाई करेंगे।''

म्यूजियम के बाहर घूम रहा था संदिग्ध

मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 'कैपिटल यहूदी म्यूजियम' में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक पुरुष और एक महिला वहां से बाहर निकल रहे थे तभी 30 वर्षीय संदिग्ध चार लोगों के समूह के पास पहुंचा और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

स्मिथ ने बताया कि संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर घूमते देखा गया था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद वह म्यूजियम के अंदर गया और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। स्मिथ ने कहा कि जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने 'फलस्तीन को आजाद करो' के नारे लगाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article