वायरल न्यूज़

30 सेकेंड, 101 राउंड! वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सिनाया ने तीज उत्सव में 'हुला-हूप' से उड़ाए लोगों के होश, VIDEO

Viral Vieo:जयपुर की ऐतिहासिक तीज यात्रा में इस बार एक अलग ही रौनक देखने को मिल। 9 वर्षीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सिनाया बियानी ने अपनी अद्भुत हुला-हूप परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया।

Image

हुला-हूप से बनाया माहौल

Viral Video: गुलाबी नगरी जयपुर में पारंपरिक तीज उत्सव (Teej Utsav) हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम और सांस्कृतिक छटा के साथ मनाया गया। लेकिन, इस बार की तीज यात्रा में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हजारों लोगों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 9 साल की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सिनाया बियानी ने अपनी असाधारण हुला-हूप परफॉर्मेंस से पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। आलम ये है कि लोग मासूम बच्ची की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

उत्सव के दौरान सिनाया बियानी पारंपरिक लाल रंग के परिधान में सज-धजकर सड़कों पर उतरीं। जैसे ही उन्होंने एक साथ कई हुला-हूप को अपनी कमर और हाथों पर एक लय में घुमाना शुरू किया, वहां मौजूद दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। ढोल-नगाड़ों की थाप और राजस्थानी लोक कलाकारों के बीच सिनाया का यह प्रदर्शन राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक कला का एक अनूठा संगम नजर आया। गौरतलब है कि सिनाया बियानी इतनी छोटी सी उम्र में ही इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनके नाम अंडर-16 कैटेगरी में 30 सेकंड में 101 हुला-हूप रोटेशन पूरा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। जयपुर के तीज जुलूस के दौरान जब उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद हर शख्स इस नन्हीं प्रतिभा का कायल हो गया। देखें वीडियो...

टैलेंट ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर कुछ समय के लिए दंग रह गए होंगे। इतना ही नहीं टैलेंट की जमकर तारीफ भी कर रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग उनकी फ्लैक्सिबिलिटी, एकाग्रता और ऊर्जा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जयपुर की समृद्ध संस्कृति के बीच इस नन्हे सितारे की चमक ने इस बार के तीज उत्सव को यादगार बना दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article