वायरल न्यूज़

गजब का सिस्टम! चालान कटा यूपी में और लोकेशन समंदर के बीच, GPS के इस 'गोलमाल' देख दंग रह गए लोग

Ajab Gajab: यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 km/h की तय सीमा के मुकाबले मात्र 101 km/h की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर एक गाड़ी मालिक का 2,000 रुपए का ई-चालान कट गया। हैरानी की बात यह रही कि चालान रसीद में कार की जीपीएस लोकेशन उत्तर प्रदेश के बजाय अटलांटिक महासागर के बीचो-बीच 'नल आइलैंड' (0°N, 0°E) दर्ज की गई।

Image

चालान के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार-@anujitshivam)

Ajab Gajab: भारत में डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग यानी ई-चालान सिस्टम ने यातायात नियमों का पालन कराने में काफी मदद की है, लेकिन कई बार इस सिस्टम की तकनीकी खामियां वाहन मालिकों के लिए सिरदर्द और सोशल मीडिया के लिए मीम मटेरियल बन जाती हैं। ऐसा ही एक बेहद मजेदार और हैरान करने वाला मामला यमुना एक्सप्रेसवे से सामने आया है, जहां एक महिंद्रा थार मालिक को महज 1 किमी/घंटा की अतिरिक्त रफ्तार के लिए 2,000 रुपए का जुर्माना थमा दिया गया-वो भी ऐसी लोकेशन पर, जहां कार का पहुंचना नामुमकिन है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @anujitshivam नाम के यूजर ने अपने साथ हुई इस अजीबोगरीब घटना को साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। अनुजित ने चालान की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान उनका 2,000 रुपए का ओवरस्पीडिंग चालान काटा गया। पोस्ट के मुताबिक-तय गति सीमा : 100 km/h, दर्ज की गई रफ्तार: 101 km/h, अंतर: मात्र 1 km/h। लेकिन, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब अनुजित ने चालान की डिटेल्स में दर्ज जीपीएस कोऑर्डिनेट्स पर गौर किया। स्पीड गन ने उनकी गाड़ी की लोकेशन 0°N, 0°E दर्ज की थी। भूगोल के हिसाब से यह कोऑर्डिनेट धरती पर किसी सड़क का नहीं, बल्कि पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर अटलांटिक महासागर के बीचो-बीच स्थित एक काल्पनिक बिंदु है, जिसे दुनिया भर में 'नल आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। देखें पोस्ट...

यूजर्स ले रहे मजे

पोस्ट देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। अनुजित की इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स ने जमकर मजे लिए। किसी ने लिखा कि थार वाकई हर रास्ते पर चल सकती है, यहां तक कि समंदर में भी, तो किसी ने ट्रैफिक कैमरों की कैलिब्रेशन और सॉफ्टवेयर ग्लिच पर सवाल उठाए। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article