वायरल न्यूज़

अजब: दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, ऐसा लगता है किसी ने इसके नीचे भट्टी जला रखी हो.. हमेशा खौलता रहता है पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 27, 2023, 11:30 AM IST

Kawah Ijen Lake Mystery: इस झील का पानी रात में नीले पत्थर की तरह हो जाता है। रात के समय नीले रंग के पत्थर की तरह इस झील का पानी चमकने लगता है। इस झील के रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाये हैं।

Image

दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील
  • वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए रहस्य का पता
  • रात में पानी हो जाता है नीले पत्थर की तरह

Kawah Ijen Lake Mystery: यह दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिनका वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाये हैं। आपको हम आज एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। यह रहस्य एक झील में छिपा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पानी रात में नीले पत्थर की तरह हो जाता है। रात के समय नीले रंग के पत्थर की तरह इस झील का पानी चमकने लगता है। इसीलिए इस झील को दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील के नाम से जाना जाता है।

यहां बात हो रही है इंडोनेशिया की कावाह इजेन झील की। इस झील को इंडोनेशिया की सबसे अधिक खारे पानी की झील कहा जाता है। यह झील दिन में तो बिल्कुल नॉर्मल झीलों की तरह बर्ताव करता है और इसका पानी सामान्य रहता है, लेकिन जैसे ही रात का समय आता जाता है। इसका पानी बिल्कुल नीले रंग का होता जाता है। घनघोर रात में यह पानी किसी नीले रंग के पत्थर की तरह दिखाई देता है। इस झील की एक और खास बात यह है कि इसके पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहता है।

हमेशा खौलता रहता झील का पानी

सोचिए अगर इस तापमान के पानी में कोई जीव गलती से भी गिर जाए तो कुछ ही समय में उसका मांस पिघल जाएगा। इस झील का पानी हमेशा खौलता रहता है। ऐसा लगता है कि इस झील के नीचे किसी ने भट्टी जला रखी हो। इस कारण इस झील के पास कोई आबादी नहीं रहती। सैटेलाइट इमेज में रात के समय झील के पानी से नीली-हरी रोशनी निकलती दिखाई देती है। झील के आसपास कई ज्वालामुखी सक्रिय हैं। इस कारण झील से सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड जैसी कई गैसें निकलती हैं। ये गैसें मिलकर रिएक्शन करती हैं, जिससे पानी में नीला रंग पैदा होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article