वायरल न्यूज़

OMG: जितने रुपये KG मिलता है यह आलू, उतने में खरीद लेंगे एक किलो से ज्यादा चांदी, फिर भी खाने को तरसते हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2023, 12:19 PM IST

World Most Expensive Potato: दुनिया का सबसे महंगी प्रजाति का आलू Le Bonnotte है। फ्रांस में पैदा किया जाने वाला यह आलू Ile De Noirmoutier आइलैंड पर उगाया जाता है। भले ही यह आलू भारत में पैदा नहीं होता लेकिन यहां भी इसकी डिमांड कम नहीं है।

Image

सबसे महंगा आलू (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रांस में पैदा किया जाता है दुनिया का सबसे महंगा आलू
  • Le Bonnotte प्रजाति का यह आलू उगता है आइलैंड पर
  • 1 लाख रुपये किलो से ज्यादा है इस आलू की कीमत

World Most Expensive Potato: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। भारत में यह लगभग हर घर में खाया जाता है। भारत में इन दिनों आलू की कीमत 10 से 15 रुपये प्रति किलो है। जब आलू सबसे महंगा होता है, तब भी इसकी कीमत 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम तक ही पहुंचती है। दूसरी तरफ एक आलू ऐसा है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आलू की बात कर रहे हैं, उसकी कीमतर एक लाख रुपये से भी ज्यादा है।

आलू की इस वैराइटी का नाम Le Bonnotte है। यह आलू दुनिया की सबसे महंगी सब्जी में शुमार है। फ्रांस में पैदा किया जाने वाला यह आलू वहां के Ile De Noirmoutier आइलैंड पर उगाया जाता है। एक रिसर्च के बाद Le Bonnotte आलू को दुनिया की सबसे महंगी सब्जी में शामिल किया गया है। भले ही यह आलू भारत में पैदा नहीं होता लेकिन यहां भी इसकी डिमांड कम नहीं है। इस आलू की खासियत जानकर आप भी इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

potata

सबसे महंगा आलू 1 (ट्विटर)

नमकीन होता है स्वाद

Le Bonnotte वैराइटी आलू रेतीली जमीन पर उगाया जाता है। समुद्री शैवाल से इसकी खाद तैयार की जाती है। सिर्फ 50 वर्ग मीटर के दायरे में ही इस आलू की खेती को उगाया जाता है। स्वाद में यह आलू नमकीन होता है। इसका इस्तेमाल तो सब्जियों में होती ही है। इसके साथ ही आलू का इस्तेमाल सलाद प्यूरी, सूप और क्रीम बनाने के लिए किया जाता है। बीमारियों के लिए यह आलू रामबाण माना जाता है। दुर्लभ प्रजाति का यह आलू साल में सिर्फ 10 दिन ही पाया जाता है।

potato2

सबसे महंगा आलू 2(ट्विटर)

इस विशेष आलू की खेती में बहुत ही ज्यादा सावधानी बरती जाती है। इसे रोपण के 3 महीने बाद ही निकाल लिया जाता है। इस आलू की बुवाई फरवरी में होती है और मई महीने में इसे खोदकर निकाल लिया जाता है। इसे निकालते समय बहुत ही हल्के हाथों का इस्तेमाल करना होता है, अन्यथा यह आलू खराब हो जाते हैं। इस आलू को खरीदने को लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट का रूख करना पड़ेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article