वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: यहां खुला दुनिया का सबसे अनोखा होटल, गेस्ट को सुलाया जाता है जमीन के अंदर!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 7, 2023, 07:09 PM IST

Ajab Gajab News: यूके में दुनिया का सबसे गहरा एडवेंचरस अंडरग्राउंड होटल खोला गया है। जहां मेहमानों को आराम करने के लिए जमीन से 1,375 फीट नीचे जाना होगा। यह होटल पूरे पृथ्वी पर अंडरग्राउंड बेड (Under ground) देने वाला पहला होटल है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • वेल्स पर्वत से 419 मीटर नीचे बना अनोखा होटल
  • पत्थरों के अंदर बनाये गये हैं केबिन
  • यूके के स्नोडोनिया शहर में स्थित है होटल

Ajab Gajab News: अगर आप भी हैं सोने के शौकीन (sleep lover) और एक अच्छी नींद लेने के लिए कभी जमीन के अंदर (underground) जाने का सोचा होगा तो अब आपके पास एक विकल्प मौजूद है। यूके (U.K) का “डीप स्लीप” (Deep sleep) नाम का अनोखा होटल (Hotel) आपको यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।

जमीन के भीतर जाकर पूरी कर सकते हैं नींद

आपने अक्सर कुछ चुनिंदा जानवरों को ज़मीन के भीतर सोते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन अब आप भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप जमीन के भीतर जाकर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं और आराम से अपनी दिनचर्या बिता सकते हैं। इस होटल को यूके के स्नोडेनिया (Snowdenia) शहर में वेल्स पर्वत से 1,375 फीट नीचे यानि 419 मीटर नीचे बनाया गया है। यह होटल पूरे पृथ्वी पर अंडरग्राउंड बेड (Under ground) देने वाला पहला होटल है।

अजीबोगरीब आइडिया के पीछे इस शख्स का हाथ

इस अतरंगी आइडिया के पीछे जिस शख्स का हाथ है, उसका नाम माइल्स मॉलडिंग है। वह गो बीलो (Go Below) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना 13 साल पहले की थी। डीप स्लीप होटल में चार निजी ट्वीन बेड केबिन और डबल बेड के साथ एक रोमांटिक ग्रोटो भी है, जिसे सप्ताह में एक दिन शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक किराये पर दिया जाता है।

इस होटल के अंदर कई छोटे- छोटे केबिन है जिसमें सिंगल बेड, एक बेडसाइड टेबल और एक छोटी लैम्प मौजूद है। जो इसे सिनिक व्यू देते हैं। कुछ केबिन पत्थरों के अंदर बनाये गये हैं। जो आपको बिल्कुल एडवेंचरस महसूस करायेंगे। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और जिदंगी में कुछ नया और अलग करने में विश्वास रखते हैं तो आपको एक बार इस होटल का चक्कर जरूर लगाना चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article