वायरल न्यूज़

Video: तरबूज को गर्म तेल में डीप फ्राई करने लगा शख्स, फिर चौकाने वाला रिजल्ट आया सामने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 7, 2023, 05:55 PM IST

Watermelon Fry Video: एक शख्स तरबूज को खौलते तेल में डालकर उसे डीप फ्राई करता है। इसके बाद तरबूज बाहर निकालकर उसे चाकू से काटकर खाने लगता है। यह देखकर यूजर्स सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

Image

तरबूज का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तरबूज को डीप फ्राई करता है शख्स
  • डीप फ्राई कर तरबूज खाने लगता है शख्स
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं लोग

Watermelon Fry Video: गर्मी में सबसे ज्यादा लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। तरबूज स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, इसके साथ ही यह शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है। तरबूज को लोग चाकू से काटकर ही खाते हैं। इसी बीच तरबूज का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में एक शख्स ने पहले तो तरबूज को डीप फ्राई किया। इसके बाद उसका जो रिजल्ट सामने आया। उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

तरबूज फ्राई कर मजे से खाता है शख्स

आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक शख्स बड़ा सा तरबूज लेकर आता है। इसके बाद तरबूज में दो-दो डंडियां लगाता है। इससे तरबूज पकड़ने लायक हो जाता है। फिर वह एक पेस्ट में तरबूज को डुबो देता है। इससे वह पेस्ट तरबूज के चारों तरफ चिपक जाता है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि पेस्ट किस चीज का था, लेकिन देखने पर वह पेस्ट बेसन का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद शख्स तरबूज को खौलते तेल में डाल देता है। खौलते तेल में डालकर शख्स तरबूज को डीप फ्राई करता है। देखें वीडियो-

सबसे हैरान करने वाली चीज तो अब देखने को मिलती है। शख्स उस तरबूज को डीप फ्राई करने के बाद चाकू से काटता है और खाने लगता है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो को @ericriveracooks नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। शख्स जिस तरह फ्राइड तरबूज को बड़े चाव से खाता है, ऐसा लगता है कि फ्राई करने के बाद तरबूज बहुत ही स्वादिष्ट हो गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article