वायरल न्यूज़

क्या सब देखना पड़ेगा...चलती ट्रेन को ही बना दी सब्जी मंडी, बोगी के अंदर बेचने लगी सब्जियां, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं चलती ट्रेन में सब्जियां बेचती हुईं नजर आ रही है। इस नजारे को देखने के बाद लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

ट्रेन में महिलाएं बेचने लगी सब्जियां (तस्वीर साभार- @archita_mallick3311)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। जबकि, कुछ मामले तो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, एक चलती ट्रेन में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। दरअसल, कुछ महिलाओं ने चलती ट्रेन को ही सब्जी मंडी बना दिया और बोगी के अंदर ही सब्जियां बेचने लगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज के समय में लोग कब, कहां, क्या करने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो लोग ऐसे-ऐसे अनोखे काम करने लगते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। अब जरा सोचिए, जिस ट्रेन से लोग यात्रा करते हैं, उस चलती ट्रेन में अचानक सब्जी मंडी लग जाए तो क्या होगा? सुनकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? कईयों को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिलाएं बोगी के अंदर सब्जियां लेकर बैठी हैं और लोग खरीद भी रहे हैं। देखें वीडियो...

बेहद अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। इतना ही नहीं इसे लेकर मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'archita_mallick3311' नाम के पेज से शेयर किया गयाहै। इस अनोखे वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आखिर क्या-क्या देखना पड़ेगा। कुछ का कहना है कि ऐसा तो केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article