वायरल न्यूज़

Viral Video: लहराते सांप को ऐसे पकड़ा जैसे कोई खिलौना, वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा गदर, देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर काफी अनोखे अंदाज में जहरीले सांप को पकड़ रहे हैं।

Image

सांप पकड़ने का अनोखा अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो की भरमार है। रोजाना कई हैरतअंगेज वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरो तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जो सोच से काफी अलग होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर को भौचक्के रह गया। क्योंकि, इस वीडियो (Snake Video) में एक लहराते हुए सांप को जिस तरह पकड़ा गया, उसे देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    आप सबने सांप को पकड़ते हुए कई लोगों को देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक सांप छत पर लहरा है और पकड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन, जिस अंदाज में सांप को पकड़ा गया उसने सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला फ्लोरिडा का है, जहां अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर डॉ. मेहमत ओज़ के आवास पर काले रेसर सांपों को नंगे हाथों से पकड़ने पहुंचे थे। जिस अंदाज में वो सांप को पकड़ रहे थे, उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। हालांकि, इस वीडियो में सांप के काटने का डर और उनकी पत्नी शेरिल हाइन्स की चेतावनी भी शामिल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। लाखों लोग इस खतरनाक वीडियो को अब तक देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article