वायरल न्यूज़

Viral Video: 1947 में बिछड़े दशकों बाद फिर मिले, मिलते ही छलक पड़े आंसू, दोस्तों का 'भरत मिलाप' देख लोग भी हुए इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो दोस्त दशकों बाद मिले। मिलने के बाद जिस तरह का माहौल था, उसने सबको इमोशनल कर दिया।

Image

78 साल बाद मिले दो दोस्त (तस्वीर साभार- @lovely_singh9213)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो (Emotional Video) को देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में 1947 में अलग होने के दशकों बाद दो बिछड़े दोस्त मिले हैं। जिस तरह दोनों मिल रहे थे, उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, तो कई जिंदगियां बदल गई। इतना ही नहीं कई लोग बिछड़ गए और कईयों का घर तक उजड़ गया। बंटवारे से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को भावुक कर देती है। लेकिन, वही लोग जब दोबारा मिलते हैं, तो एक पल के लिए जरूर आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दो बुजुर्ग आपस में गले मिल रहे हैं। पहले नजदीक आकर दोनों एक-दूसरे को पहचानने की कोशिश करते हैं और जैसे ही पहचान लेते हैं, गर्मजोशी के साथ गले मिलते हैं। इस दौरान दोनों दोस्त काफी भावुक भी हो जाते हैं। देखें वीडियो...

इमोशनल करने वाला नजारा

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। आप में से कई लोगों की यादें ताज हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lovely_singh9213' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस इमोशनल वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बंटवारे ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया। किसी का कहना है कि काफी भावुक करने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article