School Assembly News Headlines In Hindi, National, International And Sports News Headlines: स्कूल असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से विद्यार्थियों को देश-दुनिया में होने वाली ताजा घटनाओं की जानकारी (School Assembly News Headlines) मिलती है। इससे बच्चों में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की समझ बढ़ती है, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होती है। इसके अलावा, समाचार पढ़ने से विद्यार्थियों की हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है तथा नए शब्द सीखने का अवसर मिलता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।
School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस
- केंद्र सरकार ने ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी
- फास्ट-ट्रैक कोर्ट से न्याय मिलने की प्रक्रिया होगी तेज, पीएम मोदी ने जताया भरोसा
- गुणवत्ता जांच में फेल दवाओं के लाइसेंस तुरंत रद्द करने की तैयारी में सरकार
- ओडिशा के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात, चक्रवात के बाद राहत कार्यों का दिया ब्योरा
- युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने में कौशल विकास अहम: शिवकुमार
- तमिलनाडु ने NEET खत्म करने की मांग फिर उठाई, मुख्यमंत्री विजय के साथ हुई चर्चा
- हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद BMC ने दोबारा अपलोड नहीं किया दीया मिर्जा का वीडियो
- 1984 के सिख-विरोधी दंगों के पीड़ितों ने राहुल गांधी को दी खुली बहस की चुनौती
School Assembly International News Headlines
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य विधायी चुनावों में दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी
- ट्रंप बोले- तेल की कीमतों और चुनावी नतीजों के बावजूद ईरान के साथ युद्ध दोहराने को तैयार
- हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग पर दूसरे राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में सजा का खतरा
- EU ने सर्बिया की सदस्यता वार्ता को लेकर दिखाई नई उम्मीद, अन्य देशों के लिए भी खुले रास्ते
- पाकिस्तान ने कुवैत के साथ रक्षा सहयोग समझौते को दी मंजूरी
- भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई अहम चर्चा
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या आज 5 नवंबर 2026 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
School Assembly Sports News Headlines
- पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, कोहली और युवा गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
- भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी फाइनल में बनाई जगह
- माया ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद WTA सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं
- WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले
- SAFF चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत की दूसरी श्रेणी की टीम
- रणजी ट्रॉफी में विदर्भ का दबदबा, मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से हराया
- भारतीय निशानेबाज पदक से चूके, ओलंपिक कोटा हासिल करने की चुनौती जारी
यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।
