वायरल न्यूज़

इस क्यूट सी पहाड़न बच्ची की मासूमियत देख दिल हार बैठेंगे आप, Video को बार-बार देखने से भी नहीं भरेगा मन

सोशल मीडिया पर एक नन्ही सी पहाड़न बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने से लोगों का मन नहीं भर रहा। वीडियो में इस क्यूट सी बच्ची की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

इस नन्ही जान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Image Credit- Instagram/@advika.bloom, AI Generated Image)

यूं तो हर एक छोटे बच्चे और बच्चियां बहुत ही मासूम होते हैं। उनकी मासूमियत को ही देखकर यह कहा गया है कि बच्चों के मन में भगवान बसते हैं। उनमें कुछ बच्चे तो ऐसे होते हैं, जिनकी मासूमियत के सामने किसी का भी दिल पीघल जाए। पत्थर दिल इंसान भी उन्हें देख अपना दिल हार बैठे। हाल में एक ऐसी ही नन्ही सी परी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची की मासूमियत को देख लोगों की नजरें बस उसी पर टिकी रह गई।

इस क्यूटी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) एक छोटी सी मासूम पहाड़न बच्ची का है, जो पहाड़ पर बैठे आने-जाने वाले पर्यटकों को निहार रही है। ऐसे में जब कुछ पर्यटकों की नजर उस पर पड़ती है तो वे उसके सामने ठहर जाते हैं और उससे बातचीत करने लगते हैं। पर्यटक उससे पूछते हैं कि आप पहाड़ी हो? इस पर बच्ची अपना सिर हिलाते हुए हां में जवाब देती है। फिर पर्यटक उससे पूछते हैं कि आप क्या करते हो यहां पर? फिर बच्ची जवाब देती है कि मोमोज़ बेचती हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्ची के मासूम जवाबों ने लूट लिया लोगों का दिल

इसके बाद पर्यटक पूछते हैं कि आप मोमोज़ कितने के देते हो? फिर बच्ची जवाब देती है कि 700 रुपए प्लेट देती हूं। यह सुन पर्यटक दंग रह जाते हैं और कहते हैं कि पहाड़ों में तो बहुत ही महंगाई है। आप तो महंगे दे रहे हो मोमोज। फिर वह नन्ही जान जवाब देती है कि हमारे यहां मोमोज महंगे ही मिलते हैं। बच्ची का यह जवाब सुनकर पर्यटक हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @advika.bloom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोग इस नन्ही सी जान की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article