वायरल न्यूज़

रेस्टोरेंट में बीस मिनट रुकी महिला को लगी 20 लाख की चपत, वजह जानकर लगेगा झटका, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2025, 07:48 PM IST

बेंगलुरु में एक महिला अपने परिवार के साथ आलीशान रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंची। महिला करीब 1.4 करोड़ रुपये की कार में पहुंची, मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ महिला को बीस मिनट में बीस लाख रुपये की चपत लग गई।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (Photo/Twitter)

अगर कहा जाए एक महिला किसी आलीशान रेस्टोरेंट में करीब मिनट के लिए ठहरी और बदले में उसे करीब बीस लाख रुपये की चपत लग गई। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, मगर सचमुच ऐसा ही हुआ है। पूरा मामला बेंगलुरु में मराठाहल्ली का है। यहां एक महिला अपने परिवार के साथ ब्रांड न्यू मर्सिडीज-बेंज कार में आलीशान रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंची। महिला अंदर दाखिल होती है और करीब 1.4 करोड़ रुपये की कार की चाबी रेस्तरां के वॉलेट सर्विस को पार्किंग के लिए दे दी। मगर बाद के करीब बीस मिनट में जो कुछ वो बेहद चौंकाने वाला था।

बीस लाख रुपये का नुकसान

आरोप है कि रेस्तरां के वॉलेट ड्राइवर्स कार को पार्क करने के बजाय जॉयराइड के लिए ले गए। उन्होंने लग्जरी कार में बैठकर इंस्टाग्राम रील्स बनाईं। मगर रील्स बनाने के बीच कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ये सीधे एक दीवार से जा टकराई। मर्सिडीज-बेंज का ये एक्सीडेंट इतना जोरदार था इसका अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। कार एक्सीडेंट में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ड्राइवर के पास नहीं था वैध लाइसेंस

सोशल मीडिया में वायरल एक पोस्ट में बताया गया कि घटना के बाद वॉलेट ड्राइवर्स मौके से फरार हो गए। बाद में पता चला जिस ड्राइवर को कार पार्क करने के लिए कहा गया उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। ड्राइवर ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर नौकरी हासिल की थी।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

सोशल मीडिया में वायरल हुए पोस्ट में कहा गया घटना के बाद रेस्टोरेंट ने जिम्मेदारी लेने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। इधर पीड़ित का आरोप कि उन्हें पुलिस से भी मामले में कुछ खास मदद नहीं मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय पूरा मामला में दो लाख रुपये में सेटल करने की सलाह दी।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक्स पर Karnataka Portfolio नाम के हैंडल से पूरा घटनाक्रम को साझा किया गया। इसमें पुलिस और कॉरपोरेट की लापरवाही पर सवाल उठाए गए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article