वायरल न्यूज़

Viral: 62 साल की उम्र में महिला ने बनाई सिक्स पैक वाली बॉडी, फिटनेस ऐसी कि देखते ही दिल आ जाए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 08:15 AM IST

Old Woman Made A Six Pack Body: 62 साल की उम्र में एक महिला ने इतनी धांसु बॉडी बनाई है कि देखते ही आपका दिल उस पर आ जाएगा। देखने पर आपको लगेगा ही नहीं कि वह इतनी अधिक उम्र की महिला है।

Image

62 साल की उम्र में महिला ने बनाई सिक्स पैक वाली बॉडी (Image Credit : carolvorders/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 62 साल की उम्र में महिला ने बनाई बॉडी
  • सिक्स पैक देख यूजर्स भी हुए कायल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Woman Made A Six Pack Body: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है। वैसे आजकल के ट्रेंड में फिटनेस फ्रिक होना काफी ट्रेंड में चल रहा है। ऐसे में हर रोज यूजर्स अपने फिटनेस एक्सरसाइज वाली फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ने सिक्स पैक वाली बॉडी बनाई है। महिला के इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको फिटनेस के आगे उसका पेट दिखेगा, ऐसे में यूजर्स द्वारा भी महिला को काफी प्रशंसा मिल रही है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इस महिला एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। इस दौरान मस्ती करते हुए उसने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही है कि वेलकम टू साउथ अफ्रीका। उसके जबरदस्त फिटनेस का यह सीन देख आप चौंक जाएंगे। अरे भाई.. जरा रुकिए.... महिला की एज तो जान लीजिए। यह महिला 62 साल की है, जी हां, 62 साल। इतनी अधिक उम्र होने के बाद महिला ने अपने आपको काफी फिट रखा है और हमेशा ही अपने सोशल अकाउंट पर अपना वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है।

62 साल की उम्र में महिला ने बनाई सिक्स पैक वाली बॉडी

वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि क्या धांसु बॉडी बनाई है। तो एक दूसरे यूजर ने लिखा कि महिला को पता है कि उसे अपना सही समय कहा लगाना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'carolvorders' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article