Viral Video: भारत में ज्यादातर लोग बचपन से ही सरकारी नौकरी का सपना देखने लगते हैं। भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज इस कदर है कि कई लोग तो अपनी पूरी जवानी सरकारी नौकरी की तैयारी में बिता देते हैं। कुछ बच्चे तो 10-15 साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी करते रहते हैं। दूसरी तरफ जिन्हें नौकरी मिल जाती है, उनमें से भी कुछ लोग नौकरी नहीं करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने नौकरी की असली हकीकत बयां की है। वीडियो एक महिला का है।
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
वायरल हो रही वीडियो में आपको एक महिला दिखाई दे रही होगी। महिला के अनुसार, वह पिछले 8 साल से सरकारी नौकरी करती है। महिला वीडियो में बताती सुनी जा सकती है कि उसे 21 साल की उम्र में सरकारी नौकरी मिल गई थी। अब महिला की उम्र 29 साल हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि महिला पिछले 8 सालों से सरकारी नौकरी कर रही है। हालांकि, महिला अपनी नौकरी से जरा भी खुश नहीं है। महिला बता रही है कि इन 8 सालों में उसे तमाम तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया है। देखें वीडियो-
महिला के अनुसार, 8 साल की बैंकर की नौकरी की वजह से उसे तमाम बीमारियों ने घेर लिया है। इतनी कम उम्र में ही वह बूढ़ी लगने लगी है। महिला बता रही है कि उसे सर्वाइकल हो चुका है। इसके साथ ही वह माइग्रेन से परेशान रहती है। उसकी दाहिनी आंख के आगे अंधेरा तक आने लगा है। इसके साथ ही उसे ब्लैक स्पॉट नजर आते हैं। महिला बताती है कि जहां 29 साल की उम्र में लड़कियां यंग होती हैं और खुद को ग्रो करती हैं। वहीं वह इस उम्र में ही बूढ़ी हो चुकी है। इसके बाद महिला ने कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू किया है। महिला का कहना है कि उम्मीद है कि इसके आगे सब अच्छा होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो को thinkwithshilpa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
