कई लोग अपने पुराने प्यार को नहीं भूल पाते। वे मौका मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए तुरंत ही दौड़े चले जाते हैं। हाल में प्यार में दीवानी हुई एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। मगर ऐसा करना उसे इतना भारी पड़ा कि उसे समाज के आगे फजीहत होना पड़ा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक्स GF को देख दुल्हन को आया गुस्सा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की शादी में दूल्हे की गर्लफ्रेंड पहुंची हुई है। वह फोटो सेशन के दौरान स्टेज पर जाती है और दूल्हे के हाथ को चूमने की कोशिश करने लगती है। जिसके बाद वहां खड़ी दुल्हन को इस बात पर गुस्सा आ गई और वह तुरंत ही रिएक्ट करते हुए दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड के बालों को पकड़ उसे झकझोरते हुए जमीन पर पटक दिया।
इंडोनेशिया की है यह घटना
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि, "यह घटना इंडोनेशिया की है, जहां एक कपल की शादी में दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड आ पहुंची। वह फोटो सेशन के दौरान स्टेज पर आई और दूल्हे के हाथ को चूमने की कोशिश करने लगी। यह बात वहां खड़ी दुल्हन को रास नहीं आई और वह दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ी।"
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। जहां कई लोगों ने दुल्हन के इस कदम को सही ठहराया तो कई लोगों ने एक्स गर्लफ्रेंड की बेइज्जती पर दुख जताया। जबकि कई लोगों ने वीडियो पर हंसी वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
