एजुकेशन

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती आयोग द्वारा निकाली गई पैरामेडिकल पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

RRB Paramedical Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं को बता दें कि आज यानी 14 अक्टूबर पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा केंद्रीय रोजगार अधिसूचना के तहत पैरामेडिकल के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार अभी तक अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी देरी के अपना पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

वैकेंसी की डिटेल्स और कुल पद

रेलवे भर्ती बोर्ड के इस विज्ञापन के तहत विभिन्न पैरामेडिकल श्रेणियों के कुल 590 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसमें विभिन्न चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े पद शामिल हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है -

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट365
डायलिसिस टेक्नीशियन1
हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II43
ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट1
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)118
रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन25
ECG टेक्नीशियन4
ऑप्टोमेट्रिस्ट2
लैब असिस्टेंट ग्रेड II31
कुल590

कौन कर सकता है आवेदन?

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट - मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम (GNM) या बीएससी नर्सिंग की डिग्री और संबंधित नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।

फार्मासिस्ट - फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा और फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।

लैब असिस्टेंट / रेडियोग्राफर - संबंधित विषय या विज्ञान वर्ग के साथ 10+2 और डीएमएलटी (DMLT) या संबंधित डिप्लोमा।

आयु सीमा -विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 या 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिआज, 14 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 अक्टूबर 2026

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • संबंधित प्रोफेशनल डिग्री, डिप्लोमा या काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

क्या है चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा

2. दस्तावेज सत्यापन

3. मेडिकल टेस्ट

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय RRB वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'CEN 05/2026 Paramedical Categories' लिंक पर क्लिक करें।

3. पहले उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और क्रिएट किए लॉगिन से आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

4. अपनी पोस्ट और RRB जोन की प्राथमिकता का चयन करें।

5. जरूरी जानकारियां भरकर अपने दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

6. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 500 रुपये तय किया गया है। एससी, एसटी, महिला, पूर्व सैनिकों, पीडब्ल्यूडी और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article