क्रिकेट

IND vs WI 4th T20 Pitch Report: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानें हैदराबाद की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 4th T20I Pitch Report Today Match: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज में अभी तक खेले गए मुकाबलों में जमकर रन बरसे हैं। सीरीज फिलहाल 2-1 पर है। चौथा टी20 मैच आज, 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज बेस्टइंडीज के खिलाफ इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।

वहीं, पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के ’पावर हिटर्स’ पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे सीरीज में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का बोल-बाला

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिये चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था, जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली। हालांकि, यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने अभी तक 189 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाये हैं। उन्होंने तीन मैचों में 12 छक्के जड़े हैं । कप्तान शाइ होप ने 182 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाये हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI 4th T20 Holkar Stadium Indore Pitch Report)-

हैदराबाद की पिच का मिजाज

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से सपाट और बल्लेबाजों के लिए बेहद मुफीद मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े-बड़े शॉट्स खेलना आसान हो जाता है। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी इस मैदान पर रनों की मार झेलनी पड़ती है। इंदौर और रांची की तरह हैदराबाद में भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कैसा है टी20I का रिकॉर्ड

हैदराबाद में कुल 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। भारत ने तीनों में जीत दर्ज की है। साल 2019 में यहां हुए पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था। उसके बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया पर भी 6 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2024 में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया था।

टीमें:-

भारत:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज:- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article