क्रिकेट

IND vs WI 4th T20I Today Match Timing 14 October 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच

IND vs WI 4th T20I Today Match Timing 14 October 2026: आज (14 अक्टूबर 2026) मेहमान वेस्टइंडीज और मेजबान टीम इंडिया के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। यहां हम जानेंगे भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 मैच का समय, क्या हैं ताजा आंकड़े और कहां होगा मुकाबला।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच का समय और जगह

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच
  • सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे

IND vs WI 4th T20I Match Timing Today 14 October 2026: पांच टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज चौथा मुकाबला (India vs West Indies 4th T20I) खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार वापसी करते हुए बड़ा स्कोर चेज करके जीत हासिल की और सीरीज बराबर भी कर ली। तीसरे टी20 मैच में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और अंत में भारत ने 14 रनों से करीबी जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। आज चौथे टी20 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। जबकि, शे होप (Shai Hope) की अगुवाई में कैरेबियाई टीम वापसी करते हुए फिर से सीरीज बराबर करने का प्रयास करेगी।

भारत और वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ताजा आंकड़ेः टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले चौथे टी20 मैच पहले जान लेते हैं आंकड़ों में दोनों टीमों की ताजा स्थिति। भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच टी20 इतिहास में अब 33 मैच हो चुके हैं। इनमें 22 मैचों में टीम इंडिया जीती है। जबकि, कैरेबियाई टीम 10 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों का टी20 ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है ये भी जान लते हैं। भारत में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 11 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2 मुकाबलों में ही भारतीय टीम को हराने में सफल हुई है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs WI 4th T20I Match Will Be Played)

कौन सा मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैचहैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम)शाम 7:00 बजे

भारत और वेस्टइंडीज की पूरी टी20 टीमें (West Indies And India Full T20I Squads)

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज टी20 क्रिकेट टीम: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज और मैथ्यू फोर्डे।

आज कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Forecast Today)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के हाई-स्कोरिंग मैदान पर खेला जाना है। मैच से पहले जान लेते हैं कि हैदराबाद में आज मौसम कैसा रहने वाला है। आज हैदराबाद में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान हैं और कुछ जगह थोड़ी बारिश भी हो सकती है। उमस उम्मीद के मुताबिक काफी कम रहेगी। आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article