अध्यात्म

Daily Horoscope : नवरात्रि के चौथा दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए 14 अक्टूबर के राशिफल से

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 14 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं।

Image

14 अक्टूबर का राशिफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 14 October 2026: 14 अक्टूबर, बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध और शुक्र तुला राशि, सूर्य कन्या राशि, राहु कुंभ राशि, केतु सिंह राशि, शनि मीन राशि तथा गुरु और मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में प्रगति के अवसर बनेंगे, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी रखनी होगी।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की उपासना करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। बुधवार को भगवान गणेश के साथ बटुक भैरव की पूजा करना भी शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और जरूरतमंदों को अन्न दान करें। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच उड़द और तिल का दान करना शुभ माना जाता है। दुर्गासप्तशती का संपूर्ण पाठ संभव न हो तो उसके चौथे अध्याय का पाठ कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शनि बारहवें भाव में हैं, इसलिए अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है। गुरु और मंगल चौथे भाव में रहकर घर-परिवार के मामलों में सहयोग देंगे। नौकरी में लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन की उम्मीद कर रहे लोगों को अपने प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना होगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट शामिल हो सकते हैं। सूर्य छठे भाव में होने से प्रतियोगिता और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शुक्र सातवें भाव में हैं, जिससे प्रेम जीवन सुखद रहेगा। युवाओं को पढ़ाई और करियर को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आज का उपाय: मां दुर्गा और भगवान शिव की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा सातवें भाव में रहकर रिश्तों और बिजनेस से जुड़े मामलों को प्रभावित करेंगे। राशि स्वामी शुक्र और बुध छठे भाव में हैं। नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। शनि एकादश भाव में रहकर आय और करियर के नए अवसर देंगे। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, मंगल और राहु के प्रभाव से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मेष या कर्क राशि के किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ मतभेद होने पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्तता बढ़ेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और चने की दाल व तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु और मंगल दूसरे भाव में हैं। यह स्थिति आर्थिक मामलों और करियर में आगे बढ़ने के अवसर दे सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो सभी पहलुओं पर विचार करके फैसला लें। शुक्र और बुध तुला राशि में रहकर रचनात्मक कामों, संपर्कों और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देंगे। हालांकि, काम की अधिकता से तनाव हो सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें और आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। लव लाइफ में समय की कमी के कारण पार्टनर को शिकायत हो सकती है। दिनभर के काम के बीच रिश्तों के लिए भी समय निकालें।

आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों के मामलों को प्रभावित करेंगे। गुरु और मंगल भी आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए करियर की दिशा चुनने और पढ़ाई में आगे बढ़ने का अच्छा समय है। सूर्य और बुध तीसरे भाव में रहकर प्रयासों को मजबूती देंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो अपने काम करने के तरीके की समीक्षा करें। आईटी, बैंकिंग और मीडिया सेक्टर के लोग नौकरी बदलने की योजना पर विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें।

आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा तीसरे भाव में रहकर साहस और प्रयासों को बढ़ावा देंगे। सूर्य दूसरे भाव में हैं, जिससे आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में नई डील या किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए अपनी स्किल और संपर्कों का पूरा फायदा उठाएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन से जुड़े फैसलों में समझदारी दिखाएं और अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं।

आज का उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें, सूर्य को जल चढ़ाएं और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नारंगी

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र दूसरे भाव में हैं, जबकि सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल एकादश भाव में रहकर आय, लाभ और करियर के मामलों में अच्छे अवसर देंगे। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने पर आपकी कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है और आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान देना होगा। नियमित पढ़ाई और अनुशासन से अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी राहत मिल सकती है। काम के दौरान अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें।

आज का उपाय: मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा दूसरे भाव में हैं, जबकि राशि स्वामी शुक्र और बुध आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल दशम यानी कर्म भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छे अवसर देंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। नई नौकरी या नए प्रोजेक्ट से जुड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी प्रगति हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऑफिस के काम में व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय व्यावहारिक रुख अपनाना फायदेमंद होगा।

आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। राशि स्वामी मंगल और गुरु नवम भाव में रहकर भाग्य, शिक्षा और करियर के मामलों में सहयोग देंगे। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं और बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। पुराने कामों में प्रगति होगी और किसी नए प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैंकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में अवसर सामने आ सकते हैं। छात्रों को करियर को लेकर चल रही पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और आध्यात्मिक कार्यों से प्रसन्नता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मित्रों का सहयोग आपके काम आएगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान मंदिर में तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल आठवें भाव में हैं, जबकि राहु तीसरे और केतु नवम भाव में हैं। बुध और शुक्र की स्थिति बिजनेस में लाभ के अवसर दे सकती है। हालांकि, नौकरी में काम का दबाव बढ़ने से मानसिक परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स को एक समय में एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बार-बार काम बदलने से समय बर्बाद हो सकता है। जरूरत से ज्यादा यात्रा करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ बातचीत करने से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गाय को पालक व गुड़ खिलाएं और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अवसर बढ़ा सकते हैं। शनि तीसरे भाव में हैं और गुरु-मंगल सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। नौकरी में प्रगति को लेकर सकारात्मक खबर मिलने की संभावना है। सूर्य और शुक्र की स्थिति कारोबारी लोगों को फायदा दिला सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने या बात छिपाने से बचें। दूसरों के विचारों का सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा। अपनी सकारात्मक सोच और मेहनत के दम पर आगे बढ़ें। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें और मूंग व कपूर का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु और मंगल छठे भाव में हैं। नौकरी और बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। चंद्रमा दशम भाव में रहकर करियर से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और काम का दबाव बढ़ने पर आराम के लिए समय निकालें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो विकल्पों की तुलना करके फैसला लें। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे छात्रों को करियर और शिक्षा में लाभ मिल सकता है। चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। नौकरी और बिजनेस को सही दिशा देने के लिए सहयोगियों की मदद मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। नेत्र संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं और पूजा-पाठ में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। करियर से जुड़ी योजनाओं पर नियमित मेहनत करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article