अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : 14 अक्टूबर को किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? जानें 1 से 9 मूलांक का दैनिक अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 14 October 2026: आज का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा। इसकी जानकारी आप दैनिक अंकफल से कर सकते हैं।

Image

14 अक्टूबर 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026 है। आज नवरात्र की तृतीया तिथि है। अंकज्योतिष में 14 का संयुक्त अंक सूर्य के 01 और राहु के 04 के संयुक्त प्रभाव से बनता है। यह प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आर्थिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक बहुत तेजी से सफलता देने वाला है। 14 क्रिएटिविटी और सहयोग का भी अंक है। 14 का एकल अंक 05 है, जिसके स्वामी बुध हैं। बुध व्यक्ति को मैनेजमेंट स्किल और बेहतर निर्णय क्षमता देता है।

आज 14-10-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसके स्वामी केतु हैं। अंक 07 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। वहीं 05 का स्वामी बुध है। अंक 14 के प्रभाव से आज मैनेजमेंट, बिजनेस, जॉब और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं।

आज नवरात्र की तृतीया तिथि होने के कारण दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय और सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें। माता की उपासना से आत्मबल मजबूत होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 14 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 03 रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 जॉब में पद परिवर्तन का अवसर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में लीवर से संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है। आज चावल और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन जॉब में प्रोग्रेस बनी रहेगी। नामांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकते हैं। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी केतु का प्रभाव रहेगा। गुरु और मंगल रियल एस्टेट बिजनेस में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जॉब में उन्नति होगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु और इस अंक के स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 01 और 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 07 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 02 और 03 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। कोई रुका हुआ कार्य दोबारा गति पकड़ेगा और कामकाज में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 09 रहेंगे। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु और अंक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। लीवर के मरीज सावधानी बरतें। आज श्री गणपति भगवान को दूर्वा अर्पित करें। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। जॉब में अपनी प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग बना रहेगा और महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। आज माता दुर्गा की उपासना करें। शुभ रंग आसमानी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है। इस अंक के स्वामी शनि और शुक्र बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि तथा मित्र ग्रह शुक्र जॉब में बड़ी सफलता देंगे। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग सफेद और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी केतु हैं और मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 और 07 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग नारंगी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

14 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय

आज नवरात्र की तृतीया तिथि होने के कारण माता दुर्गा की उपासना विशेष रूप से करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें और माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें। माता के सामने घी का दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक पूजा करें। आर्थिक समृद्धि और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए जरूरतमंदों को अन्न, फल, चावल और गुड़ का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article