वायरल न्यूज़

Viral Video: बहुत देखे होंगे हैवी ड्राइवर, मगर पहली बार दिखी इस तरह की तूफानी ड्राइविंग

सड़क पर करतबबाजी का एक ऐसा नमूना देखने को मिला, जिसे देखने के बाद इंटरनेट की जनता हैरान रह गई। दरअसल, यहां एक पैंतरेबाज लड़के ने अपनी तूफानी ड्राइविंग का गजब का जलवा दिखाया।

Image

बर्फ की सिल्ली लादकर स्कूटी चलाते नजर आया लड़का (Instagram/@raghavrrrathod)

भारत की सड़कों पर आपको क्या देखने को मिल जाए, इसे बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। जिसे देख लोग हैरान रह गए। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक बहुत सारे हैवी ड्राइवर देखें मगर इस तरह का तूफानी ड्राइवर और ड्राइविंग उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखा। वायरल वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है, उसे देखने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

स्कूटी पर बर्फ की सिल्लियां लादे फर्राटे भर रहा था लड़का

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी स्कूटी पर बड़ी-बड़ी बर्फ की सिल्लियों को लादकर सड़क पर तेज रफ्तार में फर्राटे भर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का बर्फ की एक बड़ी सी सिल्ली को स्कूटी के पायदान पर रखे हुए है और दूसरी बड़ी सिल्ली को उसने स्कूटी के सीट पर रखा है। स्कूटी पूरी तरह से बर्फ की सिल्लियों से लदी पड़ी है और लड़का खुद सीट छोड़कर स्कूटी की सीट पर लगे पिछले हैंडल पर बैठा ड्राइव कर रहा है।

स्कूटी पर लड़के की पैंतरेबाजी देख हैरान हुए लोग

आप देख सकते हैं कि वह स्कूटी को ना सिर्फ ड्राइव कर रहा है बल्कि पूरी तेज रफ्तार से वह उसे सड़क पर दौड़ा रहा है। आमतौर पर ऐसी स्थित में स्कूटी चलाना तो दूर उसे संभालना भी बहुत मुश्किल है, लेकिन लड़का जिस तरह से स्कूटी को पूरी रफ्तार में भगा रहा है, वह देख आप भी उसके इस ड्राइविंग स्किल से काफी प्रभावित होंगे। इस दौरान लड़के के कॉन्फिडेंस को देख ऐसा लग रहा है जैसे यह कारनामा उसके लिए कुछ भी नहीं है। लड़के की इस तूफानी ड्राइविंग का वीडियो (Video) सड़क पर साथ-साथ चल रहे एक कार सवार ने रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @raghavrrrathod नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, सारे स्टंटबाजों का सरदार है।" दूसरे ने लिखा, "रेड बुल और थम्ब्स अप के प्रचार में इस लड़के को लेना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article