वायरल न्यूज़

VIDEO: हलाल होने आया था, अब बना सोशल मीडिया स्टार, कुर्बानी से पहले 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे को देखने उमड़ी भीड़

बकरीद पर कुर्बान होने के लिए खरीदे गए 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंसे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। जिसका वीडियो भी इस वक्त सामने आया है।

Image

कुर्बानी से पहले डोनाल्ड ट्रंप नाम का भैंसा (X/@ANI)

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक भैंसे का वीडियो (Video) खूब वायरल हुआ था। यह भैंसा दूसरे भैंसों से काफी अलग है। वह दूसरे भैंसों की तरह काले रंग का नहीं बल्कि हल्के गुलाबी और सफेद रंग का है। इसके बाल सुनहरे भूरे रंग (Blonde) के है और उसके इन सारे फीचर्स को देखते हुए लोगों ने उसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया था।

कुर्बानी से पहले 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे को देखने के लिए जुटे लोग

मालूम हो कि इस भैंसे को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रहने वाले एक शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदा था। चूंकि बकरीद कल यानी 27 मई को ही है, ऐसे में 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के इस अनोखे भैंसे को कुर्बानी से पहले देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। लोग इस भैंसे को देखने के लिए बहुत दूर-दूर से आए हुए हैं।

The buffalo's owner, Mohammad Fariduzzaman Sheron, and his wife

भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरॉन और उनकी वाइफ (X/@ANI)

भैंसा कुर्बानी से पहले बना सेलिब्रिटी

भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरॉन ने ANI को दिए गए बाइट में बताया कि उन्होंने इस भैंसे को करीब दो महीने पहले सिर्फ कुर्बानी के मकसद से खरीद था। जब उन्होंने उसे खरीदा था तब उन्हें यह नहीं मालूम था कि यह भैंसा इतना फेमस हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भैंसे को वे बाजार में चल रहे सामान्य रेट पर खरीदा था। उस वक्त बाजार में भैंसे का दर 550 टका प्रति किलो चल रहा था। जब भैंसे का वजन किया गया तो उसका वजन 600 किलो निकला। जिसके लिए उन्होंने कुल 3 लाख 25 हजार टके का पेमेंट किया था।

बेटे की जिद पर खरीदा भैंसा

इस भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरॉन की बेगम ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि उनके घर पर इस भैंसे को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। वह इसे लेकर बहुत खुश भी हैं। उन्होंने बताया कि वे बकरीद पर हर साल कुर्बानी के लिए बकरा ही खरीदते थे लेकिन इस बार उनके बेटे की यह इच्छा थी कि इस कुर्बानी पर भैंसा खरीदा जाए। जिसके बाद इस भैंसे को खरीदकर लाया गया।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article