कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो फिर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। यह वायरल वीडियो किसी स्कूल के फेयरवेल वाले दिन का है। जहां लड़कियों की हो रही एंट्री के बीच एक लड़की ने स्कूटी से वाइल्ड कार्ड एंट्री मार दी, लेकिन उसकी इस एंट्री को देख हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
लड़कियों की एंट्री के बीच हुई स्कूटी वाली दीदी की ग्रैंड एंट्री
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी स्कूल का फेयरवेल प्रोग्राम चल रहा है। तभी सीनियर मोस्ट क्लास की लड़कियों की एंट्री होती है। जहां सभी लड़कियां साड़ी पहने बिल्कुल खूबसूरत अंदाज में खूबसूरती से स्कूल के गेट से एंट्री कर रही हैं। बारी-बारी से हर एक लड़की पूरे स्वैग के साथ स्कूल में दाखिल हो रही है, लेकिन इनमें से सबसे लास्ट में ग्रैंड एंट्री लेने वाली दीदी का स्वैग इन सारी लड़कियों पर भारी पड़ता है।
यादगार बन गया फेयरवेल
असल में दीदी अपनी सहेली को स्कूटी पर बैठाए स्कूल के दरवाजे से अंदर काला चश्मा पहने फुल स्वैग में एन्ट्री करती हैं। तभी आगे चलकर उनके साथ ऐसी घटना घटती है कि लोग हंसते-हंसते गिर पड़े। दरअसल, स्कूटी वाली दीदी से उनकी स्कूटी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है और वे आगे चलकर स्कूटी समेत नीचे गिर पड़ती हैं। यह देख स्कूल की सभी लड़कियां ठहाके लगाकर हंस पड़ती हैं और दीदी का फेयरवेल वाले ही दिन पोपट हो जाता है। भले ही किसी को फेयरवेल याद रहे या नहीं, लेकिन दीदी का यह हादसा सबको हमेशा याद रहेगा।
वीडियो पर लोगों ने खूब किए मजेदार कमेंट
इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर स्कूटी वाली लड़की के खूब चटकारे लिए हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर स्माइली वाली इमोजी बनाते हुए लिखा है कि ये तो शानदार फेयरवेल हो गया। दूसरे ने लिखा, "स्कूल इस घटना को कभी नहीं भूलेगा।" तीसरे ने लिखा, "दीदी की एन्ट्री की मिसाल सदियों तक दी जाएगी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
