टीवी मसाला

YRKKH: Hina Khan और Rajan Shahi के बीच खत्म हुई पुरानी लड़ाई, क्या दिवाली पर हुआ पैचअप?

Hina Khan-Rajan Shahi Reunite: हिना खान और प्रोड्यूसर राजन शाही की तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई। ऐसे में माना जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई लड़ाई अब खत्म हो चुकी है।

Image

हिना-राजन ने भुलाई पुरानी दुश्मनी/फोटो क्रेडिट- इशिका शाही इंस्टाग्राम

Hina Khan-Rajan Shahi Reunite: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई। करीब 8 साल तक हिना खान इस सीरियल का हिस्सा रहीं लेकिन प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) संग लड़ाई के बाद एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें राजन शाही संग एक्ट्रेस हिना खान नजर आईं। सवाल ये है कि क्या दोनों के बीच सुलह हो चुकी है? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाक की बात सुन टूट गईं Mahhi Vij)

हिना-राजन ने भुलाए पुराने गिले-शिकवे

कुछ दिनों पहले दिवाली के मौके पर डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने पार्टी रखी, जिसमें कई टीवी स्टार्स ने शिरकत की थी। अब इसी पार्टी से जुड़ी तस्वीर सामने आई है, जिसमें पुराने दुश्मन राजन शाही और हिना खान एक साथ नजर आए। ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि खुद राजन शाही की बेटी इशिका शाही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में राजन शाही और हिना खान ने एक साथ सेल्फ़ी ली। दोनों की तस्वीर देख अनुमान लगाया जा रहा है कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर शुरू हुई लड़ाई अब सालों बाद खत्म हो चुकी है। हिना और राजन की इस तस्वीर ने फैंस को कहने पर मजबूर कर दिया कि दोनों को एक साथ फिर काम करना चाहिए है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: दिवाली पर Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग)

हिना और राजन की क्यों हुई लड़ाई

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद से ही हिना खान और प्रोडक्शन हाउस के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। राजन शाही ने खुलासा किया था कि शिवांगी जोशी के चलते हिना इन्सिक्युर महसूस करने लगी थीं। एक दफा हिना खान ने शूटिंग पे उस डायलॉग को बोलने से मना कर दिया जो शिवांगी की तारीफ में थे। विवाद बढ़ जाने के बाद खुद राजन शाही ने हिना खान को सीरियल से बाहर कर दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article