वायरल न्यूज़

Viral Video: हजारों फीट की ऊंचाई से पायलट ने कैमरे में कैद किया जगमगाता शहर, कॉकपिट से दिखा चेन्नई का ऐसा जादुई रूप

Viral Video: एक पायलट ने दिवाली की रात चेन्नई शहर का एक अद्भुत हवाई वीडियो कॉकपिट से रिकॉर्ड किया है। 30 हजार फीट की ऊंचाई से पूरा चेन्नई शहर दीयों, बल्बों और आतिशबाजी की रोशनी में नहाया हुआ नजर आ रहा है।

Image

कैमरे में दिखा अद्भुत नजारा (तस्वीर साभार- @capt_pradeepkrishnan)

Viral Video: दिवाली के पावन अवसर पर हम सभी अपने घरों, गलियों और मोहल्लों को दीयों और झिलमिलाती लाइटों से सजाते हैं। सोशल मीडिया पर भी घर-आंगन की सजावट की खूबसूरत तस्वीरें छाई रहती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जब लाखों-करोड़ों लोग एक साथ अपने शहर को जगमगाते हैं, तो हजारों फीट की ऊंचाई से यह नजारा कैसा दिखता होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अवाक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी नजरें स्क्रीन से नहीं हटेंगी।

सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज के लिए मशहूर इंडिगो के पायलट प्रदीप कृष्णन ने दिवाली की रात कॉकपिट के पास से रात के समय चेन्नई शहर का एक विहंगम दृश्य अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में पायलट प्रदीप तमिल भाषा में खुशी जाहिर करते हुए यात्रियों और यूजर्स को दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। वे कहते हैं- इनीय दीपावली नल्वाझथुकल! इस बार हम एयरक्राफ्ट से दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। नीचे देखिए, हमारा चेन्नई शहर कितना खूबसूरत लग रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काली-सियाह रात में पूरा चेन्नई शहर दीपों की लड़ी, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनियों के समंदर में डूबा हुआ है। बादलों के बीच 30 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे देखने पर ऐसा आभास होता है मानो ब्रह्मांड के सारे सितारे अचानक जमीन पर आ बिछे हों। देखें वीडियो...

आसमान से दिखा अद्भुत नजारा

नजारा देखकर आप मन भी गदगद हो गया होगा। कई लोग तो पहली बार इस तरह का नजारा देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को capt_pradeepkrishnan ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओ माय गॉड! इतना जादुई नजारा दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम हमेशा अपने घर की दिवाली देखते हैं, लेकिन पूरे शहर को एक साथ जगमगाते देखना वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article