वायरल न्यूज़

ऑटो वाले भैया का ऑक्सफोर्ड वाला स्वैग!चाचा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

Viral Video: महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग ऑटो-रिक्शा चालक 'यादव चाचा' का साल 2024 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा से चर्चा का केंद्र बन गया है। इस वीडियो में वे एक युवा यात्री से बेहद आत्मविश्वास और फराटेदार अंग्रेजी में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

Image

चाचा ने अंग्रेजी से बनाया माहौल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया कब किसे रातों-रात स्टार बना दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो फिर से तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े अंग्रेजी के धुरंधर भी हैरान हैं। महाराष्ट्र के अमरावती की सड़कों पर ऑटो चलाने वाले 'यादव चाचा' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका साल 2024 का एक पुराना वीडियो री-सरफेस हुआ है, जिसमें वे किसी प्रोफेसर या कॉर्पोरेट ट्रेनर की तरह अंग्रेजी में फर्राटेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यादव चाचा एक नौजवान यात्री से पूरी बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में संवाद कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वे यात्री से उसकी फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग को लेकर चर्चा करते हैं और फिर बड़े प्यार से अंग्रेजी व्याकरण और शब्दों के सही उच्चारण पर बात करते हैं। चाचा सिर्फ अंग्रेजी बोलते ही नहीं हैं, बल्कि वे युवाओं को यह सीख भी देते हैं कि आज के दौर में अंग्रेजी सीखना क्यों जरूरी है। उनका मानना है कि यदि आप देश से बाहर या विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो यह भाषा दुनिया के किसी भी कोने में संवाद करने का सबसे बड़ा जरिया बन जाती है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी सीखने का जज्बा और बिना किसी झिझक के अंग्रेजी बोलना लोगों को प्रेरित कर रहा है। यह वीडियो उन युवाओं के लिए एक करारा तमाचा और सीख है, जो संसाधन या महंगी डिग्रियां न होने का रोना रोते हैं। चाचा ने साबित कर दिया कि ज्ञान किसी क्लासरूम की चार दीवारों का मोहताज नहीं होता। देखें वीडियो...

चाचा ने अंग्रेजी से बनाया माहौल

चाचा की अंग्रेजी सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग एक बार फिर जमकर शेयर कर रहे हैं। आलम ये है कि इंटरनेट यूजर्स 'यादव चाचा' की इस दरियादिल और स्मार्ट पर्सनैलिटी पर फिदा हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनके कम्युनिकेशन स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये असली भारत की असली खूबी है, जहां टैलेंट किसी पहचान का मोहताज नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि यादव चाचा ने साबित कर दिया कि भाषा सिर्फ कम्यूनिकेशन का साधन है, अंग्रेजी बोलना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article