वायरल न्यूज़

दिवाली पर सोने-हीरे से बनाई अनोखी रंगोली, बनाने में लगे 16 घंटे, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: दुबई के मशहूर 'सिटी सेंटर देइरा' में दिवाली के अवसर पर दुनिया की सबसे अनोखी रंगोली बनाई गई। रंगों और फूलों की जगह इस रंगोली को बनाने में 6.5 किलो सोना और हीरे की 213 ज्वेलरी पीसेस का इस्तेमाल किया गया।

Image

अनोखी रंगोली (तस्वीर साभार- @dubaifestivals)

Viral Video: दिवाली पर आपने अपने घरों में चावल के रंगों, फूलों या गुलाल से रंगोली बनते तो खूब देखी होगी। लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई रंगोली बनाने के लिए रंगों की जगह असली सोने के भारी-भरकम हार, हीरे के पेंडेंट और सोने की चूड़ियों का ढेर लगा दे तो?'सिटी ऑफ गोल्ड' के नाम से मशहूर दुबई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रईसी और भव्यता के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं है। इस बार दिवाली के जश्न को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हुए दुबई के 'सिटी सेंटर देइरा' में असली सोने और हीरे की रंगोली तैयार की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुशल कारीगर कपड़े से ढके एक बड़े टेबल पर बारीकी से सोने के आभूषणों को सजा रहे हैं। मध्य में मोतियों और हीरों से सजे दीये रखे गए हैं और चारों तरफ शुद्ध सोने के पारंपरिक हार, कंगन, झुमके और पेंडेंट को रंगोली के पैटर्न में बिछाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस शानदार कलाकृति को कांच के मजबूत डिस्प्ले केस के अंदर रखा गया, जिसे देखने के लिए मॉल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यूएई के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड 'दमास' द्वारा तैयार की गई यह रंगोली महज एक सजावट नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और दुबई की सोने की कारीगरी का एक बेहतरीन संगम है। इस रंगोली को बनाने में लगभग 6.5 किलोग्राम सोना और डायमंड ज्वेलरी का इस्तेमाल हुआ है। देखें वीडियो...

मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। इस नजारे को देखकर कई लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को dubaifestivals नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स मजकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुबई में दिवाली भी अलग लेवल की होती है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर इंडिया में ऐसी रंगोली बाहर बना दी जाए, तो रंगोली के साथ-साथ बनाने वाला भी गायब हो जाएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article