वायरल न्यूज़

Viral Video: यहां चलती है उल्टी मेट्रो, चुंबक की तरह पटरी से चिपकी रहती है ट्रेन , नीचे गुजरता है ट्रैफिक

Viral Video: जापान में ऐसी मेट्रो ट्रेन चलती हैं, जो पटरियों के ऊपर नहीं बल्कि ट्रैक के नीचे उलटी लटककर सफर तय करती हैं। इस ट्रेन के नीचे से गाड़ियां और लोग गुजरते हैं, जबकि यात्री हवा में झूलते हुए सफर का मजा लेते हैं।

Image

अनोखा नजारा (तस्वीर साभार- @thefilmychhora_)

Viral Video: तकनीक और इनोवेशन के मामले में दुनिया हमेशा जापान का लोहा मानती है। लेकिन, क्या आपने कभी ऐसी ट्रेन के बारे में सुना या देखा है, जो पटरियों के ऊपर दौड़ने के बजाय आसमान में उलटी लटककर चलती है? जापान में एक ऐसी ही सस्पेंडेड मेट्रो चलती है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। सोशल मीडिया पर हाल ही में इस अनोखी ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नीचे सड़कों पर गाड़ियां चल रही हैं और ठीक उनके ऊपर हवा में एक पूरी की पूरी मेट्रो ट्रेन उलटी झूलते हुए गुजर रही है।

जब कोई पहली बार इस ट्रेन को नीचे खड़े होकर देखता है, तो एक पल के लिए डर लगना स्वाभाविक है कि कहीं यह हैवी ट्रेन नीचे गिर न जाए। ऊपर हरे रंग का एक मजबूत सिंगल ट्रैक बना हुआ है, जिससे ट्रेन के डिब्बे लटके हुए हैं। जब यह ट्रेन तेजी से चलती है, तो इसके कोच हवा में हल्के झूलते और हिलते हुए नजर आते हैं, जो किसी रोमांचक राइड से कम नहीं लगता। लेकिन, मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ट्रेन के अंदर बैठे लोग भी उल्टे लटके होते हैं? आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ट्रेन बाहर से भले ही ट्रैक पर उलटी लटकती हुई दिखाई देती है, लेकिन इसके अंदर का माहौल और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था किसी भी सामान्य आधुनिक ट्रेन की तरह ही सीधी और आरामदायक होती है। पहली नजर में देखने पर लगता है कि यह जापान की हालिया कोई 'फ्यूचरिस्टिक' तकनीक होगी, लेकिन असलियत यह है कि जापान में ऐसी सस्पेंडेड ट्रेनें पिछले 50 से अधिक सालों से सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। देखें वीडियो...

जापान का अनोखा नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में काफी अनोखा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को thefilmychhora_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को मिलियन में लोग अब तक देख चुके हैं। यहां आपको बता दें कि जापान ने दशकों पहले ही ट्रैफिक की समस्या से निपटने और स्पेस का सही इस्तेमाल करने के लिए इस तकनीक को अपना लिया था। जमीन पर ट्रैक बिछाने के बजाय ऊपर खंभों के सहारे सिंगल ट्रैक तैयार किया जाता है, जिससे नीचे का सड़क यातायात बिल्कुल प्रभावित नहीं होता।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article