DSSSB JE MTS Recruitment 2026: दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के तहत जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 1260 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होने जा रहे हैं। लंबे समय से दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, वह डेडलाइन से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बोर्ड द्वारा हजारों रिक्त पदों को भरे जाने की संभावना है, जिसमें विभिन्न विभागों के अनुसार योग्यताएं इस प्रकार हैं:
- जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।
- एमटीएस के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) या समकक्ष परीक्षा पास रखी गई है, जिससे कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी नौकरी पाने का बेहतरीन रास्ता खुलता है।
- एमटीएस पदों के लिए आमतौर पर आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होती है, जबकि जूनियर इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की जाती है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CRPF कांस्टेबल पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई
आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 12 नवंबर 2026 (रात 11.59 बजे) |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | दिसंबर 2026 के शुरुआती सप्ताह तक (आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार) |
| आवेदन शुल्क | सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है। |
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
स्टेप 1 - सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'New Registration' विकल्प पर क्लिक करके पहले अपना नया पंजीकरण पूरा करें।
स्टेप 3 - पंजीकरण के दौरान बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 4 - अपने पद के अनुसार फॉर्म भरने की शुरुआत करें।
स्टेप 5 - अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
स्टेप 6 - मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर को तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7 - ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8 - फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DSSSB सफाई कर्मचारी-चौकीदार भर्ती की अंतिम तिथि आज
भर्ती के लिए क्या है चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसमें टियर-I और टियर-II लिखित परीक्षा, कुछ तकनीकी पदों के लिए ट्रेड/स्किल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
