स्मार्टफोन की दुनिया में Redmi एक नया धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की आने वाली Redmi K100 Ultra को लेकर कई नई लीक्स सामने आ रही हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में बड़ी बैटरी से लेकर दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप तक देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 10,000mAh की बैटरी को लेकर हो रही है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो फोन बैटरी के मामले में काफी खास हो सकता है।
हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सामने आई जानकारियां लीक और टिप्स्टर के दावों पर आधारित हैं। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा कि नहीं इसको लेकर फिलहाल अभी किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो जल्द ही यह भारत में भी देखने को मिल सकता है।
10,000mAh की बैटरी का सपोर्ट
Redmi K100 Ultra में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी मिलने से यूजर्स को बार बार चार्जिंग में लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही गेमिंग और एंटरटेनमेंट के दौरान बैटरी खत्म होने की टेंशन भी नहीं होगी। चार्जिंग के लिए इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है।
इसमें ग्लोबल बायपास चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। इस तकनीक की मदद से चार्जिंग के दौरान फोन को सीधे चार्जर से पावर मिल सकती है। इससे बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
2nm चिपसेट के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
Redmi K100 Ultra के प्रोसेसर को लेकर भी काफी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 2nm तकनीक पर तैयार चिपसेट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 या Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट का नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल है।
अगर कंपनी इस फोन में नई पीढ़ी का फ्लैगशिप प्रोसेसर देती है, तो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स चलाने के मामले में यह काफी दमदार साबित हो सकता है। हालांकि, असली प्रोसेसर कौन सा होगा, इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरा पसंद करने वाले लोगों के लिए भी Redmi K100 Ultra खास हो सकता है। लीक के मुताबिक, फोन के पीछे तीन कैमरों का सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जिसका सेंसर साइज 1/1.95 इंच बताया जा रहा है।
फोन में 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है। इसकी मदद से दूर की चीजों की तस्वीरें बेहतर तरीके से खींची जा सकती हैं। इसके अलावा तीसरे कैमरे के तौर पर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।
IP69 रेटिंग के साथ मिल सकती है बेहतर मजबूती
Redmi K100 Ultra को मजबूती के मामले में भी खास बनाया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में IP69 रेटिंग मिल सकती है। इससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। अगर ये फीचर्स फोन में दिए जाते हैं, तो Redmi K100 Ultra प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।
