वायरल न्यूज़

Interesting Facts: पानी तो नीला, फिर नाम ‘लाल सागर’ क्यों? जानिए इसके पीछे की असली वजह

Why red sea called red: लाल सागर का पानी नीला-हरा होता है, लेकिन इसका नाम “लाल” अलग-अलग कारणों से पड़ा है, जैसे सूक्ष्म जीव, भौगोलिक दिशा और आसपास की लाल चट्टानें। हाल ही में जहाजों पर हमलों के कारण यह सागर फिर चर्चा में है।

Image

Red Sea का असली सच क्या है? (Photo: iStock)

Red Sea Color Truth: अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लाल सागर चर्चा में हैं। लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले बढ़े हैं, जिससे चिंता बढ़ी है। इसी बीच लोग पूछ रहे हैं कि पानी नीला होने के बावजूद इसे “लाल सागर” क्यों कहा जाता है।लाल सागर का नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि इसका पानी लाल रंग का होगा, लेकिन सच यह है कि इसका पानी सामान्य समुद्रों की तरह नीला-हरा ही होता है। फिर भी इसे “लाल सागर” क्यों कहा जाता है, यह सवाल काफी दिलचस्प है और इसके पीछे कई अलग-अलग कारण बताए जाते हैं।

शार्क की भी कई प्रजातियां मौजूद

सबसे पहले, लाल सागर (lal sagar ka name lal sagar kyo pada) अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां 1,000 से ज्यादा मछलियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई केवल इसी सागर में मिलती हैं। इसके अलावा यहां शार्क की भी कई प्रजातियां मौजूद हैं। इसकी प्रवाल भित्तियां (कोरल रीफ) बहुत लंबी और पुरानी हैं, जो हजारों साल से समुद्री जीवन को सहारा देती आ रही हैं। यह सागर सिर्फ प्राकृतिक रूप से ही खास नहीं है, बल्कि व्यापार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह स्वेज नहर के जरिए यूरोप और एशिया को जोड़ता है, जिससे दुनिया भर के जहाज यहां से गुजरते हैं।

इस वजह से पड़ा 'लाल सागर' नाम

अब बात करते हैं इसके नाम की। एक मशहूर सिद्धांत के मुताबिक इस सागर में कभी-कभी एक खास तरह के सूक्ष्म जीव (साइनोबैक्टीरिया) पानी को लाल-भूरे रंग का बना देते हैं। इसी वजह से इसका नाम “लाल सागर” पड़ा होगा। दूसरा सिद्धांत कहता है कि पुराने समय में कुछ भाषाओं में रंगों का इस्तेमाल दिशाओं को बताने के लिए किया जाता था। “लाल” रंग दक्षिण दिशा को दर्शाता था, और क्योंकि यह सागर दक्षिण की ओर स्थित है, इसलिए इसे लाल सागर कहा गया। एक और मान्यता यह भी है कि इसके आसपास की पहाड़ियां और चट्टानें लाल रंग की हैं, जिनकी वजह से इसका नाम पड़ा। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि इसका नाम प्राचीन ग्रीक शब्द “एरिथ्रा थलास्सा” से आया है, जिसका मतलब भी “लाल सागर” ही होता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article