वायरल न्यूज़

Knowledge Fact: फोन उठाते ही आखिर क्यों बोला जाता है हेलो, बड़े-बड़े जानकार भी नहीं जानते होंगे असली कहानी

Knowledge Fact: आज के समय में ज्यादातर लोग टेलीफोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं फोन पर सबसे पहले किसी को हेलो क्यों बोला जाता है? इसका जवाब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा।

Image

फोन पर सबसे पहले क्यों कहते हैं हेलो?

Knowledge Fact: दुनिया में ऐसी कई चीजें, जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं या फिर उसके बारे में जानते और सोचते हैं। लेकिन, कुछ चीजों का हम क्यों उपयोग करते हैं या फिर उसके पीछे की क्या कहानी है, उसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं? आज हम आपको एक ऐसे ही मामले से रू-ब-रू कराएंगे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। जब कभी हम किसी से बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे हेलो (Hello) बोलते हैं। उसके बाद ही कुछ बोलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर फोन उठाते ही हेलो क्यों बोला जाता है, इसका जवाब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की असली कहानी बताएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं आज के समय में फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बिना फोन एक दिन भी गुजारना काफी मुश्किल लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर फोन करते ही किसी को हेलो को क्या बोलते हैं? इससे जुड़ी मजेदार कहानी आज हम आपको बताएंगे। ये तो जरूर जानते होंगे कि टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 7 मार्च 1876 को किया था। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मार्गरेट हैलो था। जब कभी बेल अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते थे तो सबसे पहले उसका नाम लेते थे। ऐसा कहा जाता है हेलो शब्द वहीं से चलन में आ गया।

ये है हेलो की कहानी

इतना ही नहीं जब टेलीफोन नया-नया आया था तब लोग बातचीत के लिए अहोय शब्द का इस्तेमा करते थे। लेक्जेंडर ग्राहम बेल भी जब फोन उठाते थे तो‘अहोय' कहा करते थे। इसके अलावा कई लोग फोन पर कहते थे क्या आप मुझे सुन रहे हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, फोन पर हेलो कहने की आदत महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने दी। साल 1877 में एडिसन ने सुझाव दिया कि फोन पर बातचीत शुरू करने के लिए हेलो सबसे सही और उपयुक्त शब्द है। लोगों को एडिसन की यह सलाह पसंद आई और धीरे-धीरे फोन उठाते ही हेलो कहना आम हो गया।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article