Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो यूजर्स के दिल जीत रहा है। बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इस वीडियो में आपको यह देखने को भी मिलेगा। वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जो अपने घर के मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति चुराकर भागता नजर आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि मूर्ति उठाने से पहले बच्चा हनुमान जी के आगे नतमस्तक होकर अपने शीश नवाता है। इसके बाद उन्हें लेकर अपने बेडरूम की तरफ भागता है।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
आप देख पाएंगे कि बच्चे को ऐसा करते उसकी मां देख लेती है। इसके बाद मां बच्चे का पीछा करती है और कहती नजर आती है कि हनुमान जी को मंदिर में रखो। आप देख पाएंगे कि इस चक्कर में हनुमान जी की मूर्ति को बच्चे के सिर से चोट लग जाती है। जब मां यह बात बच्चे से कहती है तो बच्चा दवाई लाकर मूर्ति को लगाता है। मासूम से बच्चे का यह कारनामा इंटरनेट यूजर्स के दिल जीत रहा है। आप देख पाएंगे कि बच्चा हनुमान जी पर दिल खोलकर प्यार जता रहा है। देखें वीडियो-
छोटे से बच्चे का नटखट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग अपना दिल हार रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग बच्चे की मासूमियत पर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। आप देखेंगे कि बच्चा हनुमान जी पर अपना पूरा हक जमाता है। वह न सिर्फ उन पर प्यार लुटाता है, बल्कि गाल पर पुच्ची भी देता है। जब मां बोलती है कि हनुमान जी को चोट लग गई है तो बच्चा भागा-भागा मां का बॉडी लोशन लाता है और हनुमान जी को लगाता है।
