वायरल न्यूज़

Chin Tapak Dum Dum: 'चिन टपाक डम डम' क्यों कर रहा इतना ट्रेंड, जानिए इंटरनेट पर कैसे हुआ वायरल

आज के समय में ऐसा कोई नहीं होगा, जो सोशल मीडिया ना चलाता हो। इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, लोग अपना अधिकांश समय इसी पर बिताते हैं। आपने देखा होगा कि अक्सर कोई न कोई रील्स वायरल होती रहती है, जिस पर सभी लोग रील्स बनाते नजर आते हैं। इस बार भी एक रील्स काफी वायरल हो रही है - 'चिन टपाक डम डम'। आइए जानते हैं इसका मतलब..

Image

'चिन टपाक डम डम'

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर आया नया ट्रेंड
  • 'चिन टपाक डम डम' कर रहा ट्रेंड
  • जमकर वायरल हो रहे रील्स

Chin Tapak Dum Dum: दुनिया की लगभग 60-70% आबादी इंस्टाग्राम चलाती है। अक्सर लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रील्स देखने के लिए करते हैं। इनमें कुछ लोग डांस वीडियो तो कुछ कॉमिक देखना पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'चिन टपाक डम डम' काफी वायरल हो रहा है। लेकिन आपमें से अधिकांश लोगों को इसका मतलब नहीं मालूम होगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर 'चिन टपाक डम डम' का क्या मतलब होता है?

इस चार शब्दों के छोटे से लाइन ने लोगों को अपना बीमार बना लिया है यानी अब हर कोई 'चिन टपाक डम डम' करता नजर आ रहा है। दरअसल, ये लाइन कोई जादुई मंत्र नहीं बल्कि एक कार्टून डायलॉग है, जो इस समय इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। आपको बता दें, ये लाइन छोटा भीम कॉर्टून से लिया गया है। इस शो में ताकिया नाम का एक विलेन है, ये डायलॉग इसी किरदार का है।

'चिन टपाक डम डम' का मतलब

हालांकि, इस डॉयलॉग का कोई अर्थ नहीं है लेकिन फिर भी लोग हर बात 'चिन टपाक डम डम' करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उन पर जादू-टोना कर दिया हो। लेकिन ऐसा कुछ है नहीं। फिलहाल, 'चिन टपाक डम डम' एक पॉपुलर मीम टेम्पलेट बन गया है और काफी ट्रेंड भी कर रहा है। लोगों के सिर पर इसका बुखार इस कदर चढ़ा है कि लोग इसे अपना रिंगटोन या नोटिफिकेशन साउंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article