Hrithik Roshan Support Sonam Wangchuk: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी ऋतिक रोशन फिल्मों का रिव्यू करते नजर आते है, तो कभी किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते दिखते हैं। इन सब के बीच ऋतिक रोशन ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया। ऋतिक रोशन ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में क्या लिखा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर 19 दिन बाद Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, '3 इडियट्स' के फुनसुख वांगडू की बताई सच्चाई
ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट
एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो है। ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक का एक वीडियो शेयर करते हुए उनका सपोर्ट किया है। ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ऋतिक रोशन ने लिखा कि 'ये बात बिल्कुल सही लगती है। जब मैंने एक फिल्म में टीचर का रोल किया था, तभी मुझे समझ आया कि स्टूडेंट्स कितना भारी ट्रीमा झेलते हैं।' आपको बता दें कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 में टीचर का रोल कर चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूं...' Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल
इन स्टार्स ने भी किया सपोर्ट
ऋतिक रोशन ऐसे पहले स्टार नहीं है जिन्होंने सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। ऋतिक रोशन से पहले सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप, सोनी राजदान, आमिर खान, जीनत अमान, अभय देओल, शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, और अतुल कुलकर्णी भी सोनम वांगचुक का सपोर्ट कर चुके हैं। ऋतिक रोशन की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
