यात्रा

नेपाल घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया 8 दिनों का किफायती टूर पैकेज, जानें कीमत और डिटेल्स

IRCTC Divine Nepal Puja Special Tour Package: क्या आप भी नेपाल घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप IRCTC का नेपाल पूजा स्पेशल टूर पैकेज ले सकते हैं। इस पैकेज की कीमत और अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Image

IRCTC लाया नेपाल का किफायती टूर पैकेज

IRCTC Divine Nepal Puja Special Tour Package: नेपाल की खूबसूरत वादियों और धार्मिक स्थलों की सैर करने का सपना अब आपका पूरा हो सकता है। हाल ही में भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने नेपाल पूजा स्पेशल टूर पैकेज निकाला है, जिसके तरत आप पशुपतिनाथ मंदिर, मनकामना मंदिर और स्वयंभूनाथ मंदिर आदि में दर्शन कर पाएंगे। साथ ही नेपाल के सबसे मशहूर पर्यटन और शॉपिंग हब थामेल बाजार में घूमने का आपको मौका मिलेगा। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा, जिसमें यात्रा, ठहरने और घूमने-फिरने की कई सुविधाएं शामिल हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं नेपाल के इस टूर पैकेज की कीमत, यात्रा कार्यक्रम और सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में।

पैकेज की मुख्य डिटेल

विषयजानकारी
पैकेज का नामडिवाइन नेपाल पूजा स्पेशल टूर
यात्रा शुरू होने की तारीख28 अक्टूबर 2026
यात्रा अवधि7 रात और 8 दिन
टूर पैकेज कोडEGO013A
यात्रा मोडट्रेन/ फ्लाइट
क्लासट्रेन 3 AC, फ्लाइट इकॉनमी
भोजन की योजनाAP (नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना)

इस पैकेज का किराया कितना है?

IRCTC ने इस टूर पैकेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर किराया तय किया है। एक व्यक्ति के लिए 3AC का किराया ₹ 61,260 है, जबकि दो लोगों के लिए ₹ 55,050 (प्रति व्यक्ति) देने होंगे। वहीं, तीन लोग एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति ₹52,070 देने होंगे। यदि आप बच्चे के साथ ट्रैवल कर रहे हैं और उसके लिए एक बेड भी चाहिए तो टिकट ₹ 45,610 की होगी, जबकि बिना बेड के साथ ₹ 31,370 का किराया तय किया गया है।

बता दें कि टैक्स का पैसा आपको अलग से देना होगा, जो कि सिंगल टिकट के लिए ₹ 3,063 है। वहीं, दो टिकट बुक करने पर ₹ 2,753 और तीन टिकट पर ₹ 2,604 देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के साथ बेड वाली टिकट बुक करने पर ₹ 2,281 देने होंगे, जबकि बिना बेड वाली टिकट के लिए ₹ 1,569 टैक्स देना होगा।

ट्रिप के दौरान कौन से होटल में रहेंगे?

जब आप काठमांडू में रुकेंगे तो होटल नोर्लिंग मंडला लॉर्ड्स प्राइम या पबेरा बुटीक होटल में रहने का आपको मौका मिलेगा। वहीं, पोखरा में फेवा झील के पास शानदार 4-स्टार होटल कोसी में आप ठहरेंगे।

पैकेज में ये सुविधाएं भी मिलेंगी

बता दें कि IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे सफर के दौरान सुबह का नाश्ता ही नहीं, दोपहर का भोजन और रात का डिनर भी आपको मिलेगा। इसके अलावा पूरी यात्रा के दौरान प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट द्वारा हिंदी और इंग्लिश में आपका मार्गदर्शन भी किया जाएगा।

पैकेज कैसे बुक करें?

यदि आप आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं तो उनकी वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर 8595936696, 8638507592, 6290861597 संपर्क कर सकते हैं।

    Nidhi Jain
    निधि जैनauthor

    निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

    और पढ़ें
    End of Article