जंगल सफारी करना आप सभी को पसंद होगा। आपमें से कई ऐसे लोग होंगे, जो शेर को देखना पसंद करते हैं। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।
शेर बेहद ही खूंखार जानवर होता है। ये अपने शिकार को चिर-फाड़ कर रख देता है। जंगल के सभी जानवर शेर से खौफ खाते हैं।
लेकिन जंगल में एक ऐसा भी जानवर होता है, जिसके आगे शेर भी पानी भरता है। इस जानवर को देखते ही शेर भी थर-थर कांपने लगता है।
इस खूंखार जानवर का नाम बबून है, जिसे देख शेर भी कांपने लगता है। कहते हैं इसे देखते ही जंगल का राजा एकदम भीगी बिल्ली बन जाता है।
बबून को देखते ही शेर-चीता भी सलामी ठोकते हैं। यह जानवर बंदरों की एक प्रजाति है, जिसे जंगल के जल्लाद के नाम से जाना जाता है।