वायरल न्यूज़

सास हो तो ऐसी...सिगरेट पिलाकर दूल्हे का किया स्वागत, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 20, 2023, 10:53 AM IST

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक सास दामाद को सिगरेट पिलाकर स्वागत कर रही है।

Image

सिगरेट पिलाकर दूल्हे का स्वागत, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो
  • सास ने सिगरेट पिलाकर दूल्हे का किया स्वागत
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'सास हो तो ऐसी'।

सोशल मीडिया पर शादियों के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक सास ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन साथ में बैठे हैं। उनके आस-पास कुछ महिलाएं भी हैं। तभी दूल्हे के लिए सास और ससुर सिगरेट जलाने लगते हैं। जिस अंदाज में सिगरेट पिलाकर दूल्हे का स्वागत किया गया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

सास ने महफिल लूट ली...

वीडियो (Bride Groom Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दुनिया में किस तरह की रस्में निभाई जाती है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'joohiie' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article