कैनाल के अंदर का नजारा (Instagram/@thechaosdiaries)
आपने अपने यहां नाला तो देखा ही होगा, गंदगी और बद्बू से भरा होता है। अगर बड़े से नाले के आसपास आपका घर हो तो अक्सर बीमारीयों का खतरा बना रहता है। लेकिन क्या आपने यह कभी सोचा है कि किसी शहर का नाला इतना साफ हो सकता है कि उसमें रंग-बिरंगी मछलियां तैरती नजर आएं? सुनकर भौंचक्के रह गए न?
दरअसल, हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक साफ नाले का वीडियो दिखाया गया है। यह नाला इतना साफ है कि इसके अंदर तैरने वाली मछलियां भी साफ-साफ दिख रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्रिटिश ट्रैवल ब्लॉगर एलिसिया कूपर ने अपने अकाउंट @thechaosdiaries से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि नाले का यह नजारा जापान का है।
वीडियो में बताया गया है कि एलिसिया कूपर जापान के क्युषू द्वीप पर स्थित शिमाबारा शहर की 'कोई नो ओयुगु माची' स्ट्रीट पर पहुंची हुई हैं। वे वहां एक ड्रेनेज कैनाल में अपना कैमरा डालती हैं, और जो नजारा कैमरे में कैद होता है, वह देखने वालों के होश उड़ा देता है। पानी इतना साफ है कि नाले के नीचे की हर चीज साफ-साफ दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:iPhone के डब्बे को लड़के ने बना दिया लंच बॉक्स, अंदर पराठे भरकर पहुंचा स्कूल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एलिसिया कूपर जापान के एक नाले में कैमरा डाल देती हैं। जैसे ही वे नाले में अपना कैमरा डालती हैं, अदर का पानी एकदम क्रिस्टल क्लियर दिखता है और उसके अंदर तैरती हुई ढेर सारी मछलियां भी दिखाई देती हैं। इस वीडियो में जापान के इतने साफ नाले को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। वीडियो पर लोगों के ढेर सारे मजाकिया कमेंट्स की बाढ़ भी आ चुकी है।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर टेक्स्ट ओवरले लिखा है: "POV: आप जापान के नाले में कैमरा डालते हैं।" हालांकि, वीडियो के कैप्शन में एलिसिया कूपर ने इस बात को स्पष्ट किया कि यह कोई सीवेज सिस्टम नहीं है, बल्कि प्राकृतिक स्प्रिंग वॉटर से भरा हुआ कैनाल है। इस वीडियो तो अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।