वायरल न्यूज़

Viral Video: समुद्र में तैरते दिखे iPhone 18 और महंगे परफ्यूम, लूटने के लिए पानी में कूदे मछुआरे

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज डूबने के बाद समुद्र में आईफोन और महंगे परफ्यूम तैरते मिले। जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

समुद्र में तैरते आईफोन और परफ्यूम दिखे (X/@MarioNawfal)

समुद्र में मछली पकड़ने निकले कुछ ईरानी मछुआरों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। समुद्र की लहरों पर मछलियों की जगह आईफोन, महंगे परफ्यूम और दूसरे कीमती सामान तैरते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @MarioNawfal नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह सामान होर्मुज जलडमरूमध्य में डूबे एक मालवाहक जहाज से समुद्र में गिरा था।

आखिर कैसे डूबा जहाज?

'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के झंडे के तहत चलने वाला मालवाहक जहाज GFS Pride 13 अक्टूबर 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आ गया। इसके बाद जहाज में आग लग गई और वह समुद्र में डूब गया। सिंगापुर के समुद्री प्रशासन के मुताबिक, जहाज पर सवार सभी 21 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। हालांकि, जहाज को कितना नुकसान हुआ और कितना सामान समुद्र में बह गया, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

समुद्र में तैरते मिले आईफोन और महंगे परफ्यूम

जहाज डूबने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो में समुद्र के पानी पर तैरते सामान और कंटेनर दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ ईरानी मछुआरे और नाव चलाने वाले लोग डूबे जहाज के आसपास पहुंचे। उन्होंने पानी में कूदकर तैर रहे आईफोन, परफ्यूम और दूसरे सामान को उठा लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ मछुआरे पानी में उतरकर सामान इकट्ठा करते दिख रहे हैं।

हादसे की वजह पर क्यों बना हुआ है सवाल?

इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सिंगापुर के समुद्री प्रशासन ने बताया कि जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया था। दूसरी ओर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि जहाज ने समुद्री बारूदी सुरंग को टक्कर मारी थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article