एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रोफेसर कॉलेज के ऑडिटोरियम में फिल्म ‘शोले’ के गाने “महबूबा ओ महबूबा...” गाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोफेसर का यह शानदार परफॉर्मेंस देखकर छात्र काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने जोर-जोर से तालियां बजाते हुए अपने प्रोफेसर को खूब प्रोतसाहित किया।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर दर्शन भामरे नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि यह नजारा पुणे के श्री बालाजी यूनिवर्सिटी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर फुल कॉन्फिडेंस के साथ गाना गा रहे हैं। उनकी आवाज काफी दमदार और प्रभावशाली है, जिससे यह क्लासिक गाना और भी खास लगने लगता है।
प्रोफेसर के गाने पर झूम उटा पूरा कॉलेज
जैसे-जैसे प्रोफेसर गाना गाते हैं, ऑडिटोरियम में मौजूद छात्र उत्साहित हो जाते हैं। वे तालियां बजाते हैं, चीयर करते हैं और कुछ छात्र गाने के साथ-साथ गुनगुनाते भी नजर आते हैं। उस समय ऑडिटोरियम का माहौल बिल्कुल किसी छोटे कॉन्सर्ट जैसा लगने लगता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रोफेसर की खूब तारीफ की है। लोगों का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के पल छात्रों और शिक्षकों के बीच अच्छा रिश्ता बनाने में मदद करते हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि शिक्षक का यह अंदाज दिखाता है कि वे सिर्फ पढ़ाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि छात्रों के साथ घुलना-मिलना और उन्हें खुश रखना भी जानता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
