वायरल न्यूज़

Viral Video: घर में आया नया पंखा तो परिवार ने किया ऐसा काम, देखकर डबडबा जाएंगी आपकी आंखें

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार की एक महिला पंखे को जहां तिलक लगाती है वहीं उस पर 'रक्षा सूत्र' भी बांधती है। इस वीडियो में आप परिवार की माली हालत भी देख पाएंगे। आपको नजर आएगा कि परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब है।

Image

पंखे की पूजा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो वायरल होता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिमाग की बत्ती जला देते हैं। वहीं कुछ वीडियो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो लोगों की मौज करा देते हैं, वहीं कुछ वीडियो देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

इमोशनल करने वाला वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आप इमोशनल भी हो जाएं। वायरल वीडियो एक गरीब फैमिली से जुड़ा है। वीडियो कुछ ऐसा है, जिसे देखकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक गरीब फैमिली ने नया पंखा खरीदा है। इसके बाद परिवार जो काम करता नजर आ रहा है। उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आप देख पाएंगे कि परिवार इस नए पंखे की पूजा कर रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार की एक महिला पंखे को जहां तिलक लगाती है वहीं उस पर 'रक्षा सूत्र' भी बांधती है। इस वीडियो में आप परिवार की माली हालत भी देख पाएंगे। आपको नजर आएगा कि परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब है और उसे पंखा खरीदना भी एक उपलब्धि जैसा लग रहा है। वीडियो देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो गए हैं। वीडियो को insta_mini_vlog7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article