वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला ने Dairy Milk के साथ किया अत्याचार! बेसन में लपेटकर बना दिया पकौड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:38 AM IST

Viral Video: इस वीडियो में एक महिला डेरी मिल्क चॉकलेट के साथ अत्याचार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोग चॉकलेट खाने से पहले सौ बार सोच रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां बैठे दो लड़के उस पकौड़े को बड़े चाव से खाते नजर आते हैं।

Image

तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया चॉकलेट के साथ अत्याचार
  • बेसन के पेस्ट में डुबाकर बना दिया पकौड़ा
  • बड़े ही चाव से खाता नजर आया युवक

Viral Video: आजकल लोगों में न जाने क्या सनक सवार है कि वह हमारे फेवरेट खाने की चीजों का सत्यानाश करने पर तुले हुए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन वाले तमाम वीडियो देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला डेरी मिल्क चॉकलेट के साथ अत्याचार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोग चॉकलेट खाने से पहले सौ बार सोच रहे हैं।

महिला ने बना दिए चॉकलेट के पकौड़े

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्ट्रीट फूड बेच रही है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है, वह डेरी मिल्क चॉकलेट का रैपर खोलकर उसे बेसन के पेस्ट में डुबोती है और तेल में तलकर पकौड़ा बना देती है। महिला को चॉकलेट का पकौड़ा बनाते देखकर लोग हैरान रह गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां बैठे दो लड़के उस पकौड़े को बड़े चाव से खाते नजर आते हैं। वीडियो को आरजे रोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां से यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

चॉकलेट के पकौड़े खाकर ऐसा था युवक का रिएक्शन

पकौड़े का नाम सुनते ही हम सबके मुंह में पानी आ जाता है। आलू और प्याज के तीखे पकोड़े हर कोई खाना चाहता है, लेकिन चॉकलेट के पकौड़े देखकर लोगों का मन खराब हो गया है। देखा जा सकता है कि सड़क किनारे स्टॉल पर एक महिला खाने-पीने का सामान बेच रही है। यही महिला डेरी मिल्क चॉकलेट के बार को बेसन के बैटर में डुबोती है और फिर उन्हें डीप फ्राई करती है। फिर वह पकौड़ों के ऊपर थोड़ा मसाला डालकर उसे हरी चटनी के साथ सर्व कर देती है। वहींं एक युवक मजे ले-लेकर उसे खाता नजर आता है। शख्स पकौड़ा खाने के बाद जिस तरह का रिएक्शन देता है, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article