Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन वाईल्ड लाइफ से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर हाथियों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आज एक वीडियो थाईलैंड से सामने आया है। यहां दो हाथियों ने कुछ ऐसा काम किया, जो आपका दिल जीत लेगा। वायरल वीडियो में आपको दो हाथी दिखाई देंगे, जो बारिश के दौरान अपनी देखभाल करने वाली महिला को पानी से बचाते दिखाई दे रहे हैं। इस भावनात्मक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि अचानक बारिश होने लगती है। इसके बाद हाथियों की देखभाल करने वाली महिला भीगने लगती है। जैसे ही अपनी मालकिन को दो हाथी भीगता हुआ देखते हैं, वह उसे बचाने के लिए अपने सूंड का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो को थाईलैंड की सेव एलीफेंट फाउंडेशन की संस्थापक लेक चैलेर्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो आपको भी खूब पसंद आएगा। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि दोनों हाथी अपने सूंड से महिला के ऊपर ढाल बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान महिला भी अपने हाथियों पर प्यार लुटाती दिख रही है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि हाथी ऐसा चाहते थे कि उनकी मालकिन को बारिश की एक बूंद न भिगाए। वीडियो शेयर करते हुए चैलेर्ट ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने जब रेनकोर्ट पहना तो चाबा ने मुझे अपनी सूंड से छुआ। इसके बाद एक प्यारा सा किस दिया। ऐसा लगा रहा है कि वह कह रही हो कि सब ठीक हो जाएगा।'
