इन दिनों एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह कार्ड अपनी अनोखे कंटेंट की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे पढ़कर एक बार के लिए आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, इस शादी के कार्ड में छपी तारीखों में अजब घालमेल देखने को मिल रहा है। जिसे पढ़ने के बाद आप कई-कई घंटे तक इसके बारे में सोचते रह जाएंगे।
इस शादी के कार्ड में बारात के प्रस्थान और इसकी वापसी की तारीख में घालमेल हो गया है। दरअसल, इसमें बारात के प्रस्थान की तारीख बाद की है, जबकि वापसी की तारीख पहले की है।
जिस तरह की तारीफ प्रस्थान और वापसी की छपी है, उससे आपको लगेगा कि यह बारात भूतकाल में जाने वाली है। वायरल शादी के कार्ड का यही सबसे मजेदार पहलू है।
इस शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि इसमें बारात 21 अप्रैल 2025 को जाएगी। दूसरी तरफ बारात प्रस्थान की तारीख 22 फरवरी 2025 की है। ऐसा लगता है कि यह तारीख गलती से छप गई है।