Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर हजारों ऐसे वीडियोज की भरमार है, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो वाकई में हैरान करने वाला है। यह वीडियो एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। इस वीडियो में बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर जो काम करता है और गर्लफ्रेंड जिस तरह का रिएक्शन देती है। उसे देखकर कई लोग भड़क गए हैं।
निब्बा-निब्बी का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी प्रेमिका को अचानक से पार्क में बुला लेता है। दूसरी तरफ प्रेमिका भी अपने प्रेमी के जिद को मना नहीं कर पाती और पार्क में आ जाती है। इसके बाद प्रेमी अचानक ही अपनी जेब से सिंदूर निकालकर प्रेमिका की मांग में भरने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो प्रेमिका ना-नुकर करती है लेकिन प्रेमी की जिद के आगे हार जाती है। इसके बाद वह अपने प्रेमी के हाथों अपनी मांग में सिंदूर भरवा लेती है। देखें वीडियो-
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की उम्र काफी कम मालूम होती है। दोनों स्कूली स्टूडेंट्स मालूम पड़ते हैं, क्योंकि दोनों ने ही किसी स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है। आप देख सकते हैं कि जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भर देता है तो लड़की इमोशनल होने लगती है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। कोई कह रहा है कि पढ़ने-लिखने की उम्र में इनकी आशिकी चल रही है तो कोई कह रहा है कि अभी दोनों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को Psycho Bihari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
