वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने दोनों होठों पर लगाया था अलग-अलग रंग की लिपस्टिक, जैसे ही खोला मुंह लोग करने लगे सैल्यूट

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने दोनों होठों पर अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लगाई होती है। इसके बाद लड़की जैसे ही मुंह खोलती है, उसके सफेद दातों के बीच नीला चक्र दिखाई देता है। इस तरह लड़की अपने होठों से अनोखा तिरंगा बनाती नजर आती है।

Image

लड़की ने बनाया अनोखा तिरंगा (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के क्रिएटिव लोग देखे होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से अपना देश प्रेम जाहिर करते नजर आ रहे हैं। आपने लोगों को चेहरे पर तिरंगा पेंट किया देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक लड़की अपने होठों पर अनोखे तरीके से तिरंगे बनाई दिख रही है। कुछ लोग लड़की की देशभक्ति को सैल्यूट कर रहे हैं तो कई लोग उस पर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने दोनों होठों पर अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लगाई होती है। लड़की ने अपने ऊपर वाले होठ पर केसरिया रंग लगाया हुआ है, वहीं नीचे वाले होठ पर हरा रंग लगाई नजर आ रही है। इसके बाद लड़की जैसे ही मुंह खोलती है, उसके सफेद दातों के बीच नीला चक्र दिखाई देता है। इस तरह लड़की अपने होठों से अनोखा तिरंगा बनाती नजर आती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का इस लड़की के लिपस्टिक का मजाक बनाने की कोशिश करता है। वीडियो में वह कहता सुना जा सकता है कि क्या दीदी आपने आधा चीन और आधा पाकिस्तान बना रखा है। इसी बीच लड़की मुस्कुरा देती है और उसके सफेद दातों के बीच नीला चक्र दिखाई देने लगता है। जैसे ही लड़का तिरंगा देखता है, वह सैल्यूट की मुद्रा में आ जाता है। आप बैकग्राउंड में इसी समय सारे जहां से अच्छा गाने की धुन बजते सुन सकते हैं। इस वीडियो को @brajesh_pandit91 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article