बॉलीवुड

Kareena Kapoor के शो की मेहमान बनीं Ex शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput, फोटो शेयर कर बोलीं- प्यारी...

Kareena Kapoor Post With Mira Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में मीरा राजपूत संग अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। ये पहली बार हुआ है, जब करीना कपूर एक्स-बीएफ की पत्नी संग दिखीं।

Image

Kareena Kapoor-Mira Rajput साथ आईं नजर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kareena Kapoor Post With Mira Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म 'दायरा' में देखा गया था, जहां उन्होंने डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार अदा किया था। इस किरदार में करीना कपूर को खूब पसंद किया गया। वहीं अब करीना कपूर अपने पॉडकास्ट शो 'व्हॉट वीमन वॉन्ट' की शूटिंग में बिजी हैं। करीना कपूर के इस शो में अभी तक कई एक्ट्रेसेस मेहमान बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में करीना कपूर के शो में स्पेशल मेहमान पहुंचीं। दरअसल, करीना कपूर के एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इस बार 'व्हॉट वीमन वॉन्ट' का हिस्सा बनीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...'

    करीना कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी साझा की, जिसे देख उनके फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं। करीना कपूर और मीरा राजपूत को पहली बार साथ देखा गया है। वहीं इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने लिखा, "सच में खास और प्यारी मीरा आज शो में आईं।" वहीं दूसरी ओर मीरा राजपूत ने बेबो की स्टोरी को री-पोस्ट करते हुए लिखा, "हसीन करीना कपूर से बेहतर साथ और क्या होता।" करीना कपूर के शो में जहां मीरा राजपूत ब्लैक लेदर स्कर्ट और व्हाइट टॉप में नजर आईं तो वहीं एक्ट्रेस इस दौरान रेड टॉप और स्कर्ट में दिखाई दीं। दोनों का ही लुक देखने लायक रहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव
    Kareena Kapoor-Mira Rajput साथ आईं नजर

    Kareena Kapoor-Mira Rajput साथ आईं नजर

      बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक वक्त पर एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। दोनों का रिलेशनशिप 2004 में शुरू हुआ था, लेकिन 2007 में 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान वे अलग हो गए। जहां करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान संग शादी रचाई। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की 2015 में अरेंज मैरिज हुई। बीते साल शाहिद कपूर और करीना कपूर को भी एक इवेंट पर साथ देखा गया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article